{"_id":"1303d0349dc4ee982fa9505dad5d5906","slug":"hpu-library-will-now-open-till-9pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव के बीच एचपीयू ने छात्रों को दी राहत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तनाव के बीच एचपीयू ने छात्रों को दी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 14 Oct 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
छात्र संगठनों की मांग पर विवि प्रशासन ने विवि पुस्तकालय को रात्रि 9:00 बजे तक खुला रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने छात्रों को आगाह किया है कि यदि परिसर में अनुशासनहीनता हुई तो फिर से पुस्तकालय को बंद करने का समय पांच बजे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विवि की ओर से जारी बयान में साफ किया कि यह समय प्राइवेट रिडिंग रूम पर भी लागू होगा। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि छात्रों की पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं की तैयारियों को देखते हुए पुस्तकालय को पहले की तरह से नौ बजे तक खुला रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे शैक्षणिक माहौल बनाए रखने में सहयोग दें। विश्वविद्यालय में वर्तमान में उपलब्ध सभी सुविधाओं के साथ अपना शैक्षणिक विकास करें। कुलपति ने दोहराया कि उनका मकसद हमेशा छात्र वर्ग के सर्वांगीण विकास रहा है।
विज्ञापन
अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा के दिनों में पुस्तकालय को खुला रखने के समय को नौ से पांच बजे करने की मांग तीनों संगठनों ने उठाई थी।