एचपीयू ने जारी किया बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल, देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजूकेशन और विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों लिए 11 से 14 अगस्त तक बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग विश्वविद्यालय के सभागार में होगी।
विवि के शिक्षा विभागाध्यक्ष और काउंसलिंग समन्वयक प्रो. सुदर्शना राणा ने बताया कि तय तिथि को प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक, संकाय और श्रेणी के अनुसार सुबह दस बजे से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इसके लिए पात्र उम्मीदवार तय समय पर पहुंचकर आवश्यक आवेदन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करें। छात्रों को अपने साथ शैक्षणिक और आरक्षित श्रेणी के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
ये रहेगी दाखिले की फीस
काउंसलिंग में जिन छात्रों को एचपीयू के शिक्षा विभाग और गर्वनमेंट बीएड कॉलेज धर्मशाला में प्रवेश मिलेगा। उन्हें 15000 रुपये की फीस और 200 रुपये काउंसलिंग फीस चुकानी होगी। यह काउंसलिंग के दिन ही देनी होगी।
जिन छात्रों को निजी कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा, उन्हें 200 रुपये यूनिवर्सिटी काउंसलिंग फीस 3575 रुपये यूनिवर्सिटी लेवी चार्जेज के रूप में अदा करने होंगे। निजी बीएड कॉलेज में प्रवेश मिल जाने पर 25000 रुपये संबंधित कॉलेज के खाते में जमा करवाने होंगे।
साइट से डाउनलोड करें फॉर्म, कार्ड
बीएड की काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए पात्र छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से काउंसलिंग फॉर्म और काउंसलिंग कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
देखिए शेड्यूल
तिथि=========संकाय=========श्रेणी और प्रवेश परीक्षा प्राप्तांक
11 अगस्त======आर्ट्स/का्मर्स=======59 और इससे अधिक सभी श्रेणी
12 अगस्त======आर्ट्स/का्मर्स=======56 और इससे अधिक सभी श्रेणी
13 अगस्त======आर्ट्स/का्मर्स=======53 और इससे अधिक सभी श्रेणी
=============================45 या इससे अधिक एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच
==============================और इन श्रेणियों की उप श्रेणियां
14 अगस्त=======आर्ट्स/कॉमर्स/मेडिकल
==============नॉन मेडिकल=======सभी सभी श्रेणियों के वेटिंग उम्मीदवार