{"_id":"e6fd1850fc70793bc57cbcdec7083207","slug":"hpu-increased-salary-of-retired-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू: रिटायर्ड शिक्षकों पर मेहरबानी, बढ़ा मानदेय","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू: रिटायर्ड शिक्षकों पर मेहरबानी, बढ़ा मानदेय
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षकों पर मेहरबानी जारी है। एक बार फिर से विवि प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए मेहरबान होकर यहां चल रही पीठों में शोध में व्यस्त रखने का रास्ता खोल दिया है।
विज्ञापन
इनके मानदेय में भी बढ़ोतरी कर दी तथा पेंशन लाभ देने का भी फैसला लिया है। विवि के इस फैसले का मकसद पीठों में शोध और इसकी गुणवत्ता को बढ़ाना है। लेकिन सही मायने में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए विवि ने दोबारा रोजगार के द्वार शानदार तरीके से खोले हैं।
विज्ञापन
विवि प्रशासन, रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर बिना किसी साक्षात्कार प्रक्रिया के सेवानिवृत्त शिक्षकों को रख रहा है। विश्वविद्यालय ने पीठों में शोध करने वाले शिक्षकों के मानदेय में पांच हजार की बढ़ोतरी कर इसे 40 हजार मासिक कर दिया है।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को इस दौरान पेंशन देने की भी मंजूरी दे दी है। विवि के इस फैसले के मुताबिक महान व्यक्तियों के नाम पर स्थापित पीठों में शोध करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को अब 35,000 के बजाय 40,000 मासिक मानदेय मिलेगा। इसके साथ उन्हें पेंशन भी मिलेगी।
पीठों में शोध कार्य नहीं
विश्वविद्यालय में अब तक बनाई गई नौ पीठों में से सिर्फ तीन में ही शोध कार्य चल रहा है। इनमें से तीनों में वर्तमान में चेयरमैन के पद खाली पड़े हैं।