{"_id":"f4619817b9250a38a0a359e365bdafb0","slug":"hpu-increase-last-date-to-apply-for-mba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: एमबीए प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
HPU: एमबीए प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 May 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीए डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए 30 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब छात्र 11 मई तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यालय में डाक से 13 मई तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. यशवंत गुप्ता ने कहा कि पूर्व में यह तिथि 7 मई और डाक से 9 मई तय की गई थी। पहले सप्ताह में छुट्टियां अधिक होने के कारण छात्रों की सुविधा के लिए तिथि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
आवेदन के लिए विवि की वेबसाइट www.hpubsshimla.org से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए शिमला, सोलन, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, ऊना, पालमपुर, चंडीगढ़ सेंटर प्रस्तावित हैं। केंद्र आवेदन की संख्या के आधार पर तय किए जाएंगे।
विज्ञापन