फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu inccident, all colleges education stop

एचपीयू में माहौल तनावपूर्ण, कॉलेजों में पढ़ाई ठप

Sun, 21 Sep 2014 11:46 AM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
hpu inccident, all colleges education stop

फीस बढ़ोतरी और विवि परिसर में धारा 144 लागू कर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को विश्वविद्यालय सहित राजधानी के सभी कॉलेजों में कक्षाओं का बहिष्कार किया गया।

विज्ञापन


एसएफआई और एबीवीपी के साझे मोर्चे के आह्वान पर अधिकतर जिला मुख्यालय के कॉलेजों में पढ़ाई नहीं हुई। ऊना और बिलासपुर कॉलेज में तो सुबह ही गेट पर छात्र संगठनों ने ताले जड़ किए।
विज्ञापन


किसी को कॉलेज में घुसने नहीं दिया। मंडी के वल्लभ, वासा, गोहर और जोगिंद्रनगर कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगीं। सिरमौर के नाहन और पांवटा कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू, चंबा कॉलेज में भी पढ़ाई प्रभावित रही। कांगड़ा में रीजनल सेंटर धर्मशाला और पामलपुर के विक्रम बतरा कॉलेजों में कक्षाओं का बहिष्कार किया गया।

कई जगह वीसी के पुतले फूंके गए। हालांकि, हमीरपुर जिले में किसी भी छात्र संगठन ने शिक्षा बंद का समर्थन नहीं किया।
उधर, विवि परिसर और छात्रावासों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

राजधानी सभी कॉलेजों में पढ़ाई बंद

hpu inccident, all colleges education stop

मुख्य गेट पर आई कार्ड चेक करने के बाद ही एंट्री मिली। बीते दिन के लाठीचार्ज से आम छात्र डरे सहमे हुए थे। विधि सहित हर विभाग में क्लास रूम खाली रहे।

राजधानी के संजौली, आरकेएमवी, कोटशेरा, इवनिंग कॉलेज सहित संस्कृत कॉलेज फागली में कक्षाएं खाली थीं। परिसर में कुलपति के न होने से सुरक्षा इंतजामों में हल्की ढील जरूर नजर आई।

एसएफआई-एबीवीपी एकजुट, शक्ति प्रदर्शन किया

hpu inccident, all colleges education stop

फीस बढ़ोतरी वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एसएफआई और एबीवीवी ने साझा मोर्चे का गठन कर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय, संस्कृत कालेज फागली और संजौली कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर यूथ की ताकत दिखाई।

विश्वविद्यालय में हुए लाठीचार्ज के लिए कुलपति और प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराया और छात्रों का निष्कासन जल्द वापस लेने को चेताया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर छात्रों ने ठी‌क उसी समय प्रदर्शन किया जब कार्यालय में सीएम मीटिंग ले रहे थे।

हॉस्टल तभी, जब हर छात्र देगा अंडरटेकिंग

hpu inccident, all colleges education stop

प्रदेश विश्वविद्यालय के ब्वॉयज छात्रावासों को बंद करने के मसले पर विवि ने फैसला लिया कि अब हर छात्र से अंडरटेकिंग ली जाएगी, तभी हॉस्टल में ठहरने दिया जाएगा।

इससे पहले तीनों छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर विवि प्रशासन और जिला प्रशासन ने लिखित में अंडरटेकिंग मांगी। इसमें एसएफआई और एबीवीपी ने अंडरटेकिंग पर साइन करने से इनकार कर दिया।

जबकि एनएसयूआई ने अंडरटेकिंग दे दी है। शाम पांच बजे चीफ वार्डन पुलिस जवानों की दो बसें भरकर हॉस्टल खाली करवाने गए थे, लेकिन ऐन मौके पर फैसला लेकर पुलिस वापस बुला ली गई।

प्रो वीसी प्रो. आरएस चौहान का कहना है कि छात्रों को लिखित में अंडरटेकिंग देनी होगी, तभी उन्हें ठहरने की अनुमति दी जाएगी। विवि ने फीस बढ़ोतरी पर लिखित में आपत्तियां मांगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed