{"_id":"28b96a6edbfdd84b8241ce7e25ff12b5","slug":"hpu-gives-last-chance-to-take-admission-in-ug-classes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कोर्स: दाखिले से वंचित रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूजी कोर्स: दाखिले से वंचित रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों और छात्रों की ओर से आई मांग को देखते हुए यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश की तिथि को पांच अगस्त तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
दो दिन में छूटे हुए छात्रों को यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश और रोलऑन होने का मौका होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पंकज ललित की ओर से इस विशेष मौके को लेकर जारी आदेशों में सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वे पांच अगस्त तक कॉलेजों में यूजी प्रथम सत्र में छात्रों को प्रवेश दे सकते हैं। प्रवेश मेरिट आधार पर रिक्त सीटों के लिए ही होगा। कॉलेजों को सुनिश्चित करना होगा कि छात्र निर्धारित उपस्थितियों को पूरा करें।
विज्ञापन
कॉलेज अगले सत्र में रोलऑन पर प्रवेश देने को भी निर्देश दिए गए हैं। कहा कि यह प्रवेश का अंतिम मौका है। इसे किसी सूरत में भविष्य के लिए पूर्व नियम या उदाहरण न माना जाए।