{"_id":"aae01b36d2641769c3564ad2ff06db82","slug":"hpu-gives-golden-chance-to-improve-marks-in-graduation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएशन में कम नंबर वाले छात्रों को बड़ा तोहफा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ग्रेजुएशन में कम नंबर वाले छात्रों को बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Aug 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 1990 और उसके बाद स्नातक करने वाले हजारों विद्यार्थी अब पांच हजार रुपये फीस देकर स्नातक में डिविजन (श्रेणी) सुधार सकेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय डिविजन सुधारने के लिए इन्हें दो मौके दे रहा है।
विज्ञापन
सितंबर 2015 और मार्च 2016 में इसके लिए परीक्षा होगी। एचपीयू प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। एचपीयू बीए, बीएससी, बीकॉम, पास एवं ऑनर्स, शास्त्री के प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा लेगा। इससे स्नातक की डिग्री में श्रेणी का सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
एचपीयू के कुल सचिव डॉ. पंकज ललित की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कुलपति ने विद्यार्थियों की मांग पर इसकी स्वीकृति दी है। परीक्षा में 2007-08 के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि, शास्त्री की परीक्षा मौजूदा पाठ्यक्रम से ली जाएगी। डॉ. ललित के अनुसार परीक्षा शुल्क और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।