छात्रों को मिलेगा गोल्डन चांस, मगर ये क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आज हजारों छात्रों के लिए गोल्डन चांस की घोषणा कर सकता है। साथ ही विवि गोल्डन चांस की बढ़ाई फीस की दरों को वसूल कर झटका भी साथ देगा। विवि द्वारा जारी किए गए फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक चांस की फीस दो से तीन हजार या इससे अधिक भी हो सकती है। इसके कुलपति ने संकेत भी दे दिए है।
नए रूसा सिस्टम लागू होने पर यूजी डिग्री के द्वितीय वर्ष के दो विषयों में फेल छात्रों और अंतिम चांस में भी कंपार्टमेंट की परीक्षा पास न कर पाने वाले छात्रों को इस चांस की बढ़ाई फीस देने के अलावा कोई चारा भी शेष नहीं रहा है। विश्वविद्यालय की इस कृपा की एवज में छात्रों को हजारों की फीस चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।
हालांकि प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने 30 अगस्त की बैठक में ही कुलपति को पुराने सिस्टम के तहत फेल और कंपार्टमेंट वाले छात्रों को चांस देने को मंजूरी दे दी थी, मगर आज आठ दिन से अधिक का समय बीत जाने पर इस पर विवि फैसला नहीं ले पाया है। विश्वविद्यालय के ईसी से मंजूरी के बाद जारी फीस स्ट्रक्चर की अधिसूचना के मुताबिक रैग्यूलर और प्राईवेट छात्रों के लिए जो फीस एक हजार हुआ करती थी।
परीक्षा को सिर्फ 13 दिन शेष
उसे अब रैग्यूलर छात्रों को दो हजार और प्राइवेट रि-अपीयर होने वाले छात्रों को तीन हजार किया गया है। ईसी ने कुलपति को फीस में बदलाव करने को भी अधिकृत किया है, तो यह फीस तीन हजार से अधिक भी हो सकती है।
गोल्डन चांस मिलने पर छात्रों के पास परीक्षा फार्म भरने और तैयारी करने को सिर्फ 13 दिन का समय शेष बचा है। इन दिनों के भीतर ही छात्रों को प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चूंकि 25 सितंबर से कंपार्टमेंट की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। यदि अलग से इन परीक्षाओं को करवाने की व्यवस्था की जाती है, तो छात्रों का कुछ राहत मिल सकती है।
आज ले लेंगे फैसला- प्रो. वाजपेयी
विवि के कुलपति प्रो.एडीएन वाजपेयी का कहना है कि गोल्डन चांस पर मंगलवार को फैसला ले लिया जाएगा। इसकी फीस आदि पर भी निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फीस इसमें अधिक ही होगी, चूंकि अलग से इन छात्रों के लिए पेपर सेटिंग से लेकर परीक्षा करवाने तक की व्यवस्था की जानी है। इसके साथ ही अधिक फीस देने के बाद छात्र मेहनत कर अच्छा परिणाम भी देगा।