फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu gave final chance to students whose result is still awaited.

अंतिम मौका, ऐसे सेटल करवाएं अपना परीक्षा परिणाम

Sun, 01 Feb 2015 12:17 PM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
hpu gave final chance to students whose result is still awaited.

प्रदेश विवि ने छात्रों और कॉलेजों को लटके परीक्षा परिणाम को सेटल करने का अंतिम मौका दिया है। सीबीसीएस सिस्टम के तहत यूजी डिग्री कोर्स में लटके प्रथम सत्र के परीक्षा परिणाम के मामले कॉलेज और इक्डोल के माध्यम से ही सेटल होंगे। व्यक्तिगत तौर पर एचपीयू आने वाले छात्रों को परीक्षा विंग में जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन


सितंबर में प्रथम सत्र की परीक्षा में बैठे छात्रों से 20 फरवरी तक जरूरी जानकारी सहित प्राचार्य के माध्यम से आवेदन करने को कहा है। प्राचार्य को 28 फरवरी से पहले अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक से समय लेकर विवि में आकर मामले निपटाने होंगे। प्राचार्यों से तय सीमा में ऐसे सभी छात्रों से आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन करने और रिकॉर्ड विवि भेजने को कहा है।
विज्ञापन

कॉलेज और इक्डोल के माध्यम से ही आवेदन करें

hpu gave final chance to students whose result is still awaited.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल के निर्देशों में कहा गया है कि बीए/बीएससी/बीकॉम प्रथम सत्र उन छात्रों का परिणाम रुका है, जिनकी उत्तर पुस्तिकाओं और अवार्ड में आवश्यक जानकारी नहीं है। कंप्यूटर के माध्यम से घोषित परिणाम के लिए आवश्यक जानकारी न होने से शेष परिणाम लटके हैं। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं में या तो रोलनंबर नहीं लिखा है या 14 डिजिट के बजाय सिर्फ चार डिजिट के रोलनंबर ही लिखे हैं।

कुछ में सिर्फ नाम ही लिखे हैं। प्राचार्यों से अलग से शिक्षक और रूसा कोआर्डिनेटर तैनात कर आवश्यक सूचना जुटाकर भेजने को कहा है। इसके बाद छात्र इन मामलों को नहीं सुलझा पाएंगे। कहा कि यह अंतिम मौका है। छात्र कॉलेज और इक्डोल के माध्यम से ही आवेदन करें। छात्र के सीधे विवि आने पर मामले सेटल नहीं हो पाएंगे।

आवेदन के साथ देनी होगी ये सूचनाएं-
जिन छात्रों के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं, उन्हें सेटल करने के लिए छात्र को प्राचार्य/इक्डोल निदेशक को दिए जाने वाले आवेदन के साथ अपना नाम, पिता का नाम, ऑनलाइन विवि से जेनरेट किया 14 डिजिट का रोलनंबर, कोर्स, कक्षा/सेमेस्टर, विषय, विषय कोड जैसी सूचना भी लिखकर देनी होगी।

बीडीएस कॉलेज का परीक्षा शेड्यूल जारी

hpu gave final chance to students whose result is still awaited.

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीडीएस कॉलेज की वार्षिक परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। ये 5 मार्च तक चलेंगी। शेडयूल विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर भी उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि साइट पर परीक्षाओं के लिए तय सेंटर का ब्योरा भी दिया गया है।

शेडयूल के मुताबिक बीडीएस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 21 से 27 फरवरी तक चलेंगी। द्वितीय वर्ष की परीक्षा 21 से 27 फरवरी, तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 21 से 27 फरवरी और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 21 फरवरी से 5 मार्च तक चलेंगी। शेडयूल में न्यू रेग्युलेशन और ओल्ड सिलेबस दोनों परीक्षाओं की तिथि का विस्तृत ब्योरा दिया गया है।

विज्ञापन

35 युवाओं को मिली नौकरी

hpu gave final chance to students whose result is still awaited.

रोजगार कार्यालय नादौन में रोजगार के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। ग्रेटिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जीरकपुर (चंडीगढ़) की कंपनी ने साक्षात्कार लिए। इसमें 45 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से कंपनी की ओर से 35 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। शनिवार सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय परिसर नादौन में आरंभ हुए।

कंपनी ने फिटर, मेकेनिक, प्लंबर प्रशिक्षुओं तथा वेल्डर का चयन किया। कंपनी के अधिकारियों गगनदीप संधू और नागेश परिहार ने साक्षात्कार लिए। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से वेल्डर के लिए वेतनमान छह हजार रुपये तथा फिटर, मेकेनिकल और प्लंबर के लिए 5,800 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed