फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu forgotten syllabus, students will pay the price!

एचपीयू ने तैयार किया ऐसा प्रश्नपत्र कि दंग रह गए छात्र

Mon, 28 Jul 2014 12:04 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
hpu forgotten syllabus, students will pay the price!

एचपी यूनिविर्सिटी ने बीसीए की परीक्षा में जो सवाल पूछे वह सिलेबस के बाहर से लिए गए थे। ऐसे में अब खामियाजा हजारों छात्रों को भुगतना होगा।

विज्ञापन


हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी गलती तो मान ली है लेकिन जो अंक ग्रेस के तौर पर दिए जा रहे हैं वह भी नाकाफी है। विवि में हाल ही में बीसीए अंतिम वर्ष की डॉटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम(पेपर कोड 303) विषय की परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन


मगर छात्रों की शिकायत थी कि इसमें 35 से अधिक अंक वाले ऐसे प्रश्न पूछे गए थे जो कि सिलेबस से ही नहीं थे।

पांच अंकों की मिली ग्रेस

hpu forgotten syllabus, students will pay the price!

छात्रों ने जब इसका विरोध किया और प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा तो विश्वविद्यालय ने अब सिर्फ पांच अंक की ग्रेस छात्रों को देने का फैसला किया है।

इस कक्षा के छात्रों की गणित पेपर कोड 301 में भी दस अंक के प्रश्न सिलेब्स के बाहर से पूछे जाने की शिकायत छात्रों ने की थी, इसमें कोई ग्रेस नहीं दी गई है।

ऐसे में प्रदेश भर अधिकतर बड़े कालेजों के बीसीए फाइनल की परीक्षा में बैठे छात्रों का परीक्षा परिणाम डीबीएमएस पेपर के कारण प्रभावित हो सकता है। ग्रेस अंक पर फैसला लेने में समय लगना ही बीसीए फाइनल का परिणाम देरी से घोषित होने की वजह भी बताई जा रही है।

हजारों छात्रों का भविष्य होगा खराब

hpu forgotten syllabus, students will pay the price!

विश्वविद्यालय द्वारा इस परीक्षा में छात्रों को दिए गए सिर्फ पांच अंक के ग्रेस मार्क्स से बहुत से छात्र इस विषय में अच्छे अंक नहीं ले पाएंगे, या उनकी इस विषय में कंपार्टमेंट भी आ सकती है।

छात्र ग्रेस अंक को बहुत कम बता रहे है, उनका कहना है कि विवि की गलती रही कि प्रश्न बाहर से पूछे गए, इसलिए इस परीक्षा को दोबारा करवाए जाने की मांग भी उठाई गई थी। छात्रों के साथ ही इस विषय के शिक्षकों ने भी परीक्षा के दौरान माना था कि पहला, दूसरा और चौथा प्रश्न पूरी तरह से सिलेब्स के बाहर से आया था।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि बीसीए के डाटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम विषय की परीक्षा में सिलेब्स के बाहर से प्रश्न पूछे गए ‌थे। इसको देखते हुए छात्रों को पांच अंक की ग्रेस इस विषय में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed