{"_id":"c79192512d5915a065326d50284677ca","slug":"hpu-fill-a-form-to-get-your-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: ये फॉर्म भरिए, यूनिवर्सिटी बताएगी रिजल्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
HPU: ये फॉर्म भरिए, यूनिवर्सिटी बताएगी रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 16 Oct 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में लागू रूसा सीबीसीएस के पहले बैच के पहले सत्र की 2013 में हुई परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को रहे मामलों को सेटल करने के लिए एक मौका दिया है।
विज्ञापन
एचपीयू ने विवि की वेबसाइट पर रुके परिणाम वाले मामलों को सेटल करने के लिए आवश्यक जानकारी वाला परफार्मा उपलब्ध करवाया है। जिसे छात्र को संबंधित कॉलेज और प्राईवेट व इक्डोल छात्रों को इक्डोल में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
इसमें छात्र को अपना नाम, विषय का नाम सहित अन्य आवश्यक जानकारी के साथ कॉलेज में संपर्क करना होगा। कॉलेज व इक्डोल को इन मामलों को सेटल करने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विवि की संबंधित शाखा से मिले आंकड़ों के मुताबिक रूसा सीबीसीएस के प्रथम बैच के पहले सत्र के करीब छह हजार छात्रों के मामलें अभी सेटल किए जाने बाकी है। इसके बाद ही उनका परीक्षा परिणाम घोषित हो सकेगा। छात्र एचपीयू की वेबसाइ से फार्म डाउनलोड कर सकते है और इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।