फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU extended date for online submission of examination forms.

रूसा प्रथम और तृतीय सत्र के छात्रों को बड़ी राहत

Fri, 10 Oct 2014 09:09 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
HPU extended date for online submission of examination forms.

करीब एक सप्ताह से रूसा प्रथम और तृतीय सत्र के परीक्षा फार्म भरने और बैंकों में चालान के माध्यम से फीस जमा करवाने वाले हजारों छात्रों को विवि ने राहत दी है। परीक्षा फार्म भरने की तारीख बीस अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि अब छात्र बीस अक्तूबर तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।

विज्ञापन


विवि तीन-चार दिन से बैंकों को छात्रों का ऑनलाइन ब्योरा नहीं भेज पाया है। इस कारण वीरवार को प्रदेश भर के हजारों छात्र बैंकों में कतारों में खड़े रहे। कुछ बैंक की साइट पर ऑनलाइन फार्म भरने का ब्योरा न आने के कारण बिना फीस जमा करवाए लौटे। सुबह से कतारों में खड़ा रहने के बावजूद छात्र चालान से फीस जमा नहीं करवा पाए।
विज्ञापन


विवि ने पहले दस अक्तूबर को फार्म जमा करवाने के लिए अंतिम तारीख तय की थी। विश्वविद्यालय छुट्टियां होने के कारण बैंक को ब्योरा नहीं भेज पाया, इसलिए छात्रों को राहत देते हुए फार्म जमा करवाने की तारीख बीस अक्तूबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है फार्म भरने की प्रक्रिया

HPU extended date for online submission of examination forms.

कॉलेज और इक्डोल छात्रों को विवि की साइट www.hpuniv.hp.gov.in से अपनी ई-मेल आईडी बनाकर यूजर लॉगइन क्रिएट करना होगा। पूरा ब्योरा और आवश्यक दस्तावेज की स्कैन प्रति इसके साथ अटैच करने के बाद छात्र को चालान जेनरेट होगा।

इसके आधार पर ही छात्र चालान जेनरेट करने के 48 घंटे के बाद बैंक में फीस जमा करवा सकेगा। विवि से छात्र का ऑनलाइन ब्योरा बैंक को मिलने के बाद ही फीस जमा हो सकेगी। इसके बाद रेगुलर छात्रों को कॉलेज और इक्डोल छात्रों को इक्डोल में ऑनलाइन जमा किए फार्म की हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि रूसा प्रथम और तृतीय सत्र के परीक्षा फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि बिना लेट फीस 20 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। पहले यह तिथि दस अक्तूबर थी।

छुट्टियों और ऑनलाइन फार्म भरने में पेश आई इंटरनेट और तकनीकी दिक्कतों के चलते छात्र हित में यह फैसला लिया है। रूसा प्रथम और तृतीय सत्र की सत्र अंत की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। इसलिए छात्र तय तिथि के भीतर परीक्षा फार्म भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed