फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu extend date to 20th july for admissions in colleges.

छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका

Sat, 11 Jul 2015 08:44 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
hpu extend date to 20th july for admissions in colleges.

एचपीयू ने कॉलेज में एडमिशन लेने का एक और मौका प्रदान किया है। इस फैसले से हिमाचल के ऐसे हजारों छात्रों को राहत मिली है, जो तय तिथि तक दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं। शुक्रवार को कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की कंपार्टमेंट की परीक्षा में पास हुए छात्र अब इस तय अवधि के भीतर प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन


ये वो छात्र हैं, जिनका जमा दो का परिणाम दाखिले की तय तिथि तक नहीं आ सका था। विवि ने प्रदेश के हजारों छात्रों को राहत प्रदान की है। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। ईसी में एक और बड़ा फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

ईसी ने लगाई मुहर, रूसा को विश्वविद्यालय आर्डिनेंस में शामिल किया

hpu extend date to 20th july for admissions in colleges.

विवि कर्मचारियों और कॉलेजों की चली आ रही मांग पर कॉलेजों में यूजी डिग्री कोर्स में लागू रूसा सीबीसीएस को विश्वविद्यालय आर्डिनेंस में शामिल कर लिया गया है। इसके लिए अब उच्चत्तर शिक्षा विभाग और प्रदेश विश्वविद्यालय मिलकर प्रतिवेदन तैयार करेगा। इसके अलावा पंजीकरण न होने से छात्रों के लटके डिग्री के मामले पर भी बड़ा फैसला आया है। अब ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए एक तय अवधि के बाद प्रतिवर्ष अतिरिक्त दो हजार फीस चुकानी होगी।

विशेष समिति की इस सिफारिश को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई है। ईसी में छात्र संघ चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं हुई। छात्र संगठनों की ओर से चुनाव बहाली को लेकर की जा रही मांग को अनदेखा कर दिया गया है। इस पर छात्र संगठनों ने मोर्चा खोलने की रणनीति तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed