हजारों कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी निजी, सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए प्रवेश की तिथि 12 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इससे उन कॉलेजों को ज्यादा फायदा होगा जो अभी नए खुले हैं और जानकारी के अभाव के कारण यहां कम दाखिले हो पाए हैं।
प्रधान सचिव उच्च शिक्षा से मिले निर्देशों पर विवि के नव नियुक्त प्रति-कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने सभी कॉलेजों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने सभी कालेज प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कॉलेजों में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत डिग्री कोर्स के प्रथम सत्र में खाली रही सीटें भरने को प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है। इसके बाद किसी भी सूरत में कॉलेजों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
छात्रों को चुकानी होगी लेट फीस
बढ़ाई गई तिथि के भीतर कॉलेजों में यूजी डिग्री कोर्स के प्रथम सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को दस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस चुकानी पड़ेगी। हालांकि, कुलसचिव कार्यालय से जारी आदेशों में इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है।
मगर पहले प्रवेश की तिथि को बीस जून से 30 जून किए जाने पर भी कॉलेजों में छात्रों से दस रुपये के हिसाब से लेट फीस ली गई है। जाहिर है कि अब तिथि को और बढ़ाए जाने पर छात्रों से लेट फीस वसूली जाएगी।
वहीं, शिक्षा विभाग के तय अकादमिक शेडयूल के मुताबिक 7 जुलाई से कक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में कॉलेजों में पहले से चल रही स्टाफ की कमी के बीच कैसे शिक्षक कक्षाएं और प्रवेश की प्रक्रिया को एक साथ जारी रख पाएंगे?