फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu enterance test for PG admission, see schedule.

HPU: सात मई से होंगी प्रवेश परीक्षाएं, देखें शेड्यूल

Wed, 08 Apr 2015 08:21 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
hpu enterance test for PG admission, see schedule.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए पीजी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शेडयूल और प्रोस्पेक्टस जारी कर दिए हैं। 7 से 21 मई तक प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा और मेरिट पर विभिन्न कोर्स से संबंधित हर जानकारी प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध करवाई है। इसे विवि की साइट पर उपलब्ध करवाया गया है। कोर्स के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों और आरक्षित वर्ग के लिए तय सीटों, फीस स्ट्रक्चर और शैक्षणिक सत्र से संबंधित हर जानकारी इसमें उपलब्ध करवाई है।

विज्ञापन

ऐसे करना होगा आवेदन

hpu enterance test for PG admission, see schedule.

विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला ने कहा कि नए सत्र में प्रवेश को इस बार अगस्त 2014 में ईसी के फैसले के मुताबिक प्रवेश परीक्षा/आवेदन शुल्क और हर कोर्स की बढ़ी फीस दरें लागू होंगी। इसे पूर्व में अधिसूचित किया जा चुका है।

प्रवेश से संबंधित हर जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर www.hpuniv.in उपलब्ध करवाई गई है। छात्रों को ऑनलाइन फार्म डाउनलोड करने की सुविधा दी है। तय फीस के डिमांड ड्राफ्ट के साथ संबंधित विभागों में तय तिथि से पूर्व आवेदन करना होगा।

प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव

पूर्व में प्रवेश परीक्षा के लिए जारी परीक्षा शेडयूल में पंजाब यूनिवर्सिटी और बाहरी विश्वविद्यालयों में स्नातक डिग्री कर रहे छात्रों की मांग पर एमएससी साइंस विषय और गणित और एलएलबी की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अन्य तिथियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानिए किस विषय का फॉर्म कितने का?

hpu enterance test for PG admission, see schedule.

एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री जूलॉजी, केमिस्ट्री, गणित, एमए सोशलवर्क, इंग्लिश, एलएलबी, एमएमसी, एमएड, एमबीई, एमए फिजिकल एजूकेशन/एमपीएड, पीजीडीएचआरडी, एमएचआरडी, पीजी डीएमसी कोर्स में सामान्य वर्ग के लिए आवेदन/प्रवेश परीक्षा फीस 700 रुपये है। एससी, एसटी, अंत्योदय, आईआरडीपी 350 और नॉन सब्सिडाइज्ड सीट के लिए आवेदन करने वालों को 700 रुपये फीस देनी होगी। पूर्व में इन कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा फीस 280 और और आरक्षित वर्ग के लिए 190 थी।

आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल
एमएमसी, एमएमसी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एमएएमएससी, मेथेमेटिक्स, एमए फिजिकल एजूकेशन, इंग्लिश, एमए सोशल वर्क, डीएचआरडी, पीजीडीएमसए, एलएलबी तीन वर्षीय, एमएचआरडी और एमबीई कोर्स की प्रवेश परीक्षा को 22 अप्रैल तक आवेदन करें।

विज्ञापन

ये है प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल

hpu enterance test for PG admission, see schedule.

प्रवेश परीक्षा========================प्रवेश परीक्षा तिथि
एमएमसी/एमएससी गणित==================7 मई
एलएलबी/एमबीई=========================8 मई
एमएससी फिजिक्स केमिस्ट्री=================12 मई
एमए सोशल वर्क और इंग्लिश================9 मई
एमएससी बॉटनीए जूलॉजी===================11 मई
पीजी डीएमसी, पीजी डीएचआरडी,एमएचआरडी======13 मई
एमए फिजिकल एजूकेशन/एमपीएड=============14 और 15 मई
एमएड=================================21 मई

परीक्षा घोषित करने की तिथि

hpu enterance test for PG admission, see schedule.

एमएससी सभी विषय, डीएचआरडी, एमएचआरडीए पीजीडीएमसीए एमएमसीए एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स और एमए ;इग्लिश, सोशल वर्क, एमएड 9 जून या इससे पूर्व जबकि एमए फिजिकल एजुकेशन एमपीएड कोर्स का परिणाम 21, 22 मई को घोषित किया जाएगा।

साक्षात्कार की तिथि
एमए सोशल वर्क एक जुलाई, एमएससी फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ, पीजीडीएमसी दो जुलाई,एमएस सी जूलॉजी, बॉटनी, एमएमसी तीन जुलाई, एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स चार जुलाई, एमए इंग्लिश, एमबीई छह जुलाई, एमए फिजिकल एजूकेशन एमपी एड छह जुलाई।

30 मई को होगी प्रवेश परीक्षा
एचपीयू के एमटीए विभाग में एमटीए पीजी कोर्स की 40 और पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स इन टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 30 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। बीएचएम कोर्स में मेरिट पर प्रवेश होगा। इन कोर्स के लिए आठ मई तक आवेदन करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed