फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu employees meet governor, raised their demands

राज्यपाल से मिलकर विवि कर्मचारियों ने उठाई ये मांगें

Thu, 24 Jul 2014 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Jul 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
hpu employees meet governor, raised their demands

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा, ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस और संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष डा. हितेश्वर ठाकुर की अगुवाई में विवि कर्मियों को प्रतिनिधिमंडल वीरवार को राज्यपाल से मिला।

विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने विश्वविद्यालय के मौजूदा आर्थिक संकट के साथ ही ईसी के फैसलों पर सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा उठाए गए सवालों पर वास्तुस्थिति कुलाधिपति के समक्ष रखी।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च संस्था कार्यकारी परिषद के फैसलों को बेवजह चुनौति दी जा रही है। जबकि ईसी और वित्त कमेटी विवि की ऐसी संस्थाएं है, जिसमें शिक्षा, और वित्त सचिव स्वयं सदस्य होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 साल पूर्व लिए गए फैसलों पर अब सवाल उठाकर विवि को जबरन विवादों में घसीटने की साजिश रची गई है। कर्मचारियों ने मांग की कि इन तमाम उठाए सवालों पर विवि के कुलसचिव को तलब किया जाए।


साथ ही ईसी द्वारा लिए फैसलों पर जवाब मांगा जाए, उसके बाद तय करें कि ईसी ने किन फैसलों को आर्डिनेंस के खिलाफ लिया है। राज्यपाल ने कर्मचारियों के नुमाइंदों की पूरी बात सुनने के बाद इस पर उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया। कर्मचारी नेताओं ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के मौजूदा अर्थिक संकट और इसकी आर्थिक स्थिति से भी अवगत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed