{"_id":"edf56b4475af44f6b0cf1d74faa19fac","slug":"hpu-employee-will-go-on-work-to-rule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वर्क टू रूल पर जाएंगे यूनिवर्सिटी कर्मचारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब वर्क टू रूल पर जाएंगे यूनिवर्सिटी कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 05 Aug 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले मंगलवार पांचवें दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा। जेसीसी के विस्तार के बाद कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के सामने मंगलवार को गेट मीटिंग की।
विज्ञापन
फैसला लिया गया कि बुधवार से कर्मचारी वर्क टू रूल पर रहेंगे। सुबह दस से शाम पांच बजे तक काम करेंगे। जेसीसी अध्यक्ष डॉ. हितेश्वर सिंह ठाकुर, महासचिव गीताराम ठाकुर, बिशन सिंह चंदेल, मुख्य सलाहकार तेज राम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनके अलावा समन्वयक नरेश कुमार शर्मा, संगठन सचिव प्रेम राज शर्मा, मीडिया प्रभारी एवं मुख्य समन्वयक चौ. वरयाम सिंह बैंस ने चेताया कि कर्मचारी एकजुट हैं और विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था ढीली पड़ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार द्वारा नामित सदस्यों के साथ जेसीसी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत करवाएगा।
ये हैं मुख्य मांगें
प्रशासनिक अधिकारियों कि वेतन विसंगतियों को दूर करना, सचिवालय वेतन को लेकर कार्यकारिणी परिषद के निर्णय को लागू करना, इलेक्ट्रिशियन वर्ग और लैब स्टाफ से संबंधित अधिसूचनाओं को लागू करना, वेतन निर्धारण करना, 4.9.14 के तहत कर्मियों को लाभ और एरियर भुगतान करना आदि।
इनके अलावा निर्माण शाखा में कर्मचारियों के पदोन्नति नियमों के बारे में बैठक करना, जूनियर लाइब्रेरी सहायक चौकीदार सेवादार और सुरक्षा कर्मियों के पदों पर भर्ती, पदोन्नति करना, करुणामूलक आधार के मामले निपटाना, रिक्त पदों को भरने जैसी मुख्य मांगें शामिल हैं।