{"_id":"e7b90510b73db6c30c4be20e76cca950","slug":"hpu-employee-request-cm-not-to-ban-teacher-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीएम साहब! मत छीनिए चुनाव लड़ने का अधिकार'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
'सीएम साहब! मत छीनिए चुनाव लड़ने का अधिकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Jul 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षकों को सक्रिय राजनीति से दूर रहने की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा स्थापना दिवस समारोह में दी गई चेतावनी दी है। इस फैसले पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से पुर्नविचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना है कि परिसर में शिक्षक किसी भी रूप में पार्टी स्तर की राजनीति गतिविधियों में शामिल नहीं होते है। उनकी वजह से परिसरों में राजनीतिक माहौल नहीं बनता।
विज्ञापन
जो शिक्षक इस विशेष अधिकार का लाभ लेते है, वे बाकायदा एचपीयू विवि एक्ट की 35 ए के प्रावधानों के मुताबिक छुट्टी लेकर ही चुनाव लड़ने जाते है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से इस अधिकार को जारी रखने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विवि में सक्रिय शिक्षक संघ हपुटा के अध्यक्ष रघुविंद्र सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह का कहना है कि परिसर में राजनीति करने वालों पर नकेल कसी जानी चाहिए।
शिक्षकों पर भले ही सीविल सर्विस रूल लागू हो, उन्हें नौकरी के दौरान राजनीति में सक्रिय न होने के नियम पहले भी लागू है, और आगे भले ही इन्हें और सख्ती से लागू किया जाए।