फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU employee protest againest administration

कामकाज छोड़ आदोलन पर उतरे यूनिवर्सिटी कर्मचारी

Thu, 12 Jun 2014 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Jun 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
HPU employee protest againest administration

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आर्थिक संकट और रिक्त पदों को भरने की मांग लेकर बुधवार को एचपीयू की संयुक्त संघर्ष समिति ने आंदोलन का आगाज कर दिया है।

विज्ञापन


डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक वीसी दफ्तर के बाहर परिसर में गेट मीटिंग कर करीब ढाई घंटे तक कर्मचारियों ने नारेबाजी और गेट मीटिंग की।

इसे संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन और गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. हितेश्वर ठाकुर, कार्यकारी परिषद सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस, कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन


ढाई घंटे तक चली गेट मीटिंग के दौरान अधिकतर ब्रांचों में कामकाज बंद रहा। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विवि की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर आंदोलन लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मुख्यमंत्री से मिलेगी परिषद

विवि के वित्तीय संकट को दूर करने को अतिरिक्त अनुदान देने और वार्षिक अनुदान को बढ़ाए जाने की मांग लेकर विवि कार्यकारी परिषद के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को कुलपति की अगुवाई में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा।

इसमें विवि को आर्थिक संकट से उबारने, अतिरिक्त ग्रांट मांग और वार्षिक अनुदान में बढ़ोतरी की मांग, विवि में शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने और 4-9-14 के तहत कर्मचारियों को सेवा लाभ, एरियर, महंगाई भत्ता आदि देने की डिमांड की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed