फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu directions to affiliated colleges.

HPU: कॉलेजों को एक सप्ताह में करनी होगी अवार्ड एंट्री

Thu, 07 Jan 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Jan 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
hpu directions to affiliated colleges.

कॉलेजों को जुलाई माह में हुई रूसा सीबीसीएस दूसरे और चौथे सेमेस्टर की टर्म एंड और इंटरनल असेसमेंट अवार्ड एंट्री का कार्य छुट्टियों के भीतर पूरा करना होगा।विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर में स्थापित किए 13 मूल्यांकन केंद्रों के इंचार्ज प्राचार्य और सभी कॉलेज प्राचार्यों को एक सप्ताह के भीतर अवार्ड एंट्री तथा इंटरनल असेसमेंट का कार्य पूरा करने की समय सीमा तय की है।

विज्ञापन


प्राचार्य और मूल्यांकन केंद्र इंचार्ज को अब तक हुई 50 फीसदी टर्म एंड परीक्षा की अवार्ड एंट्री और 60 फीसदी इंटरनल असेसमेंट अवार्ड एंट्री के आंकड़े भी भेजे गए हैं। इसमें हर कॉलेज और मूल्यांकन कें द्र की शेष रही एंट्री का ब्योरा भी भेजा गया है। ताकि इन दोनों सेमेस्टर के करीब 62 हजार से अधिक छात्रों को परीक्षा परिणाम तैयार कर घोषित किया जा सके।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने सभी मूल्यांकन केंद्र इंचार्ज और कॉलेज प्राचार्यों से कहा है कि वे अपना आनलाइन एंट्री का कार्य जल्द से जल्द पूरा करे। इस एक माह में दी गई वेबसाइट में भी समस्या कम रहेगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्राचार्य इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीयू ने जुलाई माह में पहले बैच के चौथे सेमेस्टर और दूसरे रूसा बैच के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई थी। इसमें 62 हजार से अधिक छात्र अपीयर हुए थे। कुछ कॉलेजों से अभी तक नाम मात्र ही अवार्ड एंट्री हो सकी है।


नवंबर और दिसंबर माह में हुई रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन की प्रक्रिया छुट्टियों के कारण शुरू नहीं हो पाई है। कॉलेजों में चल रहे अवकाश के चलते इसे टालना पड़ा है। अब फरवरी में कॉलेज खुलने के बाद ही विश्वविद्यालय मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन कार्य शुरू कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed