फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu directions to affiliated colleges for roll no verification.

कॉलेज तुरंत वेरिफाई करें स्टूडेंट्स के रोलनंबर: HPU

Sun, 22 Nov 2015 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 Nov 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
hpu directions to affiliated colleges  for roll no verification.

प्रदेश के सभी कॉलेज स्टूडेंट्स के रोलनंबर तुरंत वेरिफाई करें। एचपीयू ने ई-मेल से सभी कॉलेज प्राचार्यों को ये निर्देश दिए हैं। यूजी सीबीसीए में विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जनरेट न होने के के कारण उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक के जारी आदेशों में साफ किया है कि कंप्यूटर सेंटर की जानकारी के मुताबिक एडमिट कार्ड जनरेट न होने की मुख्य वजह रोलनंबर का कॉलेज से वेरिफाई न होना ही है।
विज्ञापन


वेरिफाई होते ही छात्र का रोलनंबर अपने आप जनरेट हो जाएगा। परीक्षा से दस मिनट पहले भी इसे कॉलेज से ऑनलाइन किया जा सकता है। आदेशों में कहा है कि छात्रों की एडमिट कार्ड जनरेट न होने की समस्या को देखते हुए रविवार को भी कॉलेज खुले रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


109 परीक्षा केंद्रों में करीब सवा लाख छात्र यूजी की परीक्षा देंगे। पीजी परीक्षा में 44 परीक्षा केंद्रों में छात्र सोमवार से परीक्षाएं देंगे। बीसीए, बीबीए, शास्त्री में करीब डेढ़ लाख छात्र अपीयर होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कॉलेज प्राचार्यों से सहयोग की अपील की है।

इक्डोल छात्रों को पेश आई परेशानी- इक्डोल से यूजी कोर्स की पहले, तीसरे और पांचवें सत्र की परीक्षा देने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड जनरेट करने में सबसे अधिक परेशानी हुई। अपने लॉगइन से एडमिट कार्ड निकालने पर हाजिरी की वेरिफिकेशन न होने जैसे मेसेज मिले।

इक्डोल प्रशासन ने शनिवार को हेल्पलाइन नंबर पर छात्रों की समस्या हल करने को कर्मचारियों की विशेष टीम बैठाई थी। टीम ने फोन पर छात्रों की समस्याएं हल करवाईं। इक्डोल निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार वैद्य ने कहा कि छात्रों को स्वयं फोन कर उनकी गलतियों में सुधार कर एडमिट कार्ड जनरेट किए गए हैं।

रविवार की छुट्टी से बढ़ी परेशानी- कॉलेजों में शनिवार तक चल रहे अवकाश और परीक्षा से एक दिन पूर्व रविवार की छुट्टी होने के कारण छात्रों के एडमिट कार्ड जनरेट करने में छात्रों को परेशानी पेश आई है। जिनकी 23 नवंबर से परीक्षा है, वे छात्र सबसे अधिक परेशान हुए। वे साइबर कैफे और विवि के चक्कर काटते नजर आए।

हिंदी, इतिहास परीक्षाओं का केंद्र बदला- एचपीयू परिसर में 23 और 24 नवंबर को होने वाली हिंदी और इतिहास की परीक्षा के लिए सेंटर को बदल दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 23 नवंबर को हिंदी विषय की परीक्षा अंबेडकर भवन में होनी थी, इसका केंद्र बदलकर सुभाष चंद्र बोस भवन किया गया है।

वहीं, 24 नवंबर को इतिहास विषय की परीक्षा भी इसी केंद्र में होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केंद्र बदले गए हैं।


25 से शुरू होंगी जेबीटी की परीक्षाएं- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त प्राइवेट और सरकारी जेबीटी संस्थानों में जेबीटी भाग-1 और 2 की पूर्ण विषय और री-अपीयर की परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना रोलनंबर डालकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed