फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu declared ug course result.

एचपीयू ने घोषित किया रूसा परिणाम, देखें यहां

Fri, 13 Nov 2015 07:25 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
hpu declared ug course result.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पिछले करीब दस माह से लटके रूसा सीबीसीएस यूजी डिग्री कोर्स के लटके परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया है। यूजी डिग्री कोर्स तीनों संकाय के पहले और तीसरे सत्र के 72,100 छात्रों के घोषित इस परीक्षा परिणाम में अभी भी करीब दस फीसदी परिणाम अधूरा ही घोषित किया गया है, जिसे छात्रों को स्वयं कॉलेज के माध्यम से सेटल करवाने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। कॉलेज के माध्यम से विवि पहुंचने के बाद ही पूरा परिणाम घोषित हो सकेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए परिणाम में दूसरे बैच के पहले सत्र में अपीयर हुए 40,793, और रूसा सीबीसीएस के पहले बैच के 31307 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। विश्वविद्यालय ने घोषित किए परिणाम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.hp.gov.in पर उपलब्ध करवाया गया है। छात्र अपने रोलनंबर और अन्य ब्यौरा दर्ज कर अपना ग्रेड कार्ड प्रिंट निकाल पाएंगे। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान और परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि यूजी के बीए, बीएससी और बी कॉम मेजर के सभी पहले और तीसरे सत्र का परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


यह परीक्षा दिसंबर 2014 में आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि परिणाम निकालने में पेश आई कई तकनीकी और अन्य तरह की समस्याओं के बावजूद कॉलेज प्राचार्य, शिक्षकों, विवि के कंप्यूटर सेंटर और परीक्षा विंग के कर्मियों के सहयोग से परिणाम घोषित किया जा सका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जल्द से जल्द अन्य रुके दूसरे और चौथे सत्र का परिणाम घोषित करने को प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रि-अपीयर परीक्षा को तुरंत आनलाइन आवेदन करें छात्र

hpu declared ug course result.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इन सेमेस्टर की परीक्षा में किसी विषय में फैल हुए छात्र तुरंत सौ रुपये की फीस के साथ आनलाइन परीक्षा फार्म भरें। बीस नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षा में वे तो ही हिस्सा ले पाएंगे।

पहले और तीसरे सत्र की परीक्षा में अपीयर हुए सभी छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है। किसी विषय के कोड या अवार्ड के कारण परिणाम रुका हो तो छात्र संबंधित कॉलेज और प्राइवेट व इक्डोल के छात्र इक्डोल संस्थान में बने शिकायत निवारण सेल के माध्यम से रिजल्ट सेटल करवाने को आवेदन करना होगा।

जिस कार्ड में विषय के आगे एक स्टार का मतलब टर्म एंड अवार्ड, दो स्टार इंटरनल असेस्मेंट और तीन स्टार टर्म व इंटरनल असेस्मेंट अवार्ड एंटर न होने के कारण परिणाम लटका होगा। उन्हें सेमेस्टर ग्रेड कार्ड नहीं मिल पाएगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि विवि 15 दिसंबर तक दूसरे और चौथे सत्र की जुलाई में हुई परीक्षा परिणाम को घोषित करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी कॉलेज प्राचार्यों और शिक्षकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे तीस नवंबर तक सभी अवार्ड एंट्री व इंअरनल असेस्मेंट एंट्री पूरी करें।

इसमें पेश आने वाली तकनीकी मुश्किलों दूर करने को 1 से 5 दिसंबर के बीच शेडयूल तय होगा। कॉलेज प्राचार्य दस दिसंबर तक एंट्री पूरी करने को लेकर लिखित में विवि को सूचित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed