{"_id":"e452ccf97e4e718df193edcab23d1385","slug":"hpu-declared-the-results-of-bsc-second-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएससी द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने बीएससी ऑनर्स द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोलॉजी और गणित के परिणाम को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि छात्रों के परिणाम को संबंधित कॉलेजों को भेजा जा रहा है। इसके बाद छात्र संबंधित कॉलेजों से मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि परिणामों में हो रही देरी से जहां हजारों छात्रों का भविष्य में अधर में लटका हुआ है तो वहीं विवि प्रशासन को भी किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन