फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU declared MSc BPhar result.

आया एमएससी, बी फार्मेसी का रिजल्ट, देखें यहां

Thu, 30 Oct 2014 07:04 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
HPU declared MSc BPhar result.

प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून माह में आयोजित की गई एमएससी की कक्षाओं के परीक्षा परिणाम को बुधवार को घोषित कर दिया है। एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी, बायोटेक इन परीक्षाओं में परीक्षा परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा है। ज्यूलॉजी और बायोटेक का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि केमिस्ट्री विषय का पास प्रतिशत 90 फीसदी, बॉटनी का 98 फीसदी तो जूलॉजी और बायोटैक का परिणाम सौ सौ फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि इन पीजी कोर्स के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सत्र का परिणाम घोषित किया गया है। इन परीक्षाओं में कुल अपीयर हुए 1741 में से 1648 ने परीक्षा उर्तीण की है।
विज्ञापन

बी फार्मेसी का परिणाम घोषित

HPU declared MSc BPhar result.

उन्होंने कहा कि एचपीयू के सभी एमफिल वाले विभागों को विभाग से आई सूची के मुताबिक छात्रों को गोपनीय परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया गया है। जिन छात्रों के इंटरनल असैस्मेंट और प्रैक्टिकल के अवार्ड नहीं मिले उनका परिणाम अवार्ड विभागों से आने के बाद ही दिया जा सकेगा।

इन साइंस पीजी कोर्स के परीक्षा परिणाम को विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है। छात्रों को अंक तालिका डाक से उनके पते और विभागों को भेजी जा रही है।

एचपीयू ने बी फार्मेसी के आठवें सत्र का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। जून माह में हुई इस परीक्षा का परिणाम प्रतिशत 75 फीसदी रहा है। परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध है। परिणाम घोषित होने के बाद अंक तालिक डाक से भेजने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed