फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu declared b sc final year result.

एचपीयू ने घोषित किया बीएससी फाइनल का परिणाम, देखें यहां

Wed, 08 Jul 2015 06:35 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
hpu declared b sc final year result.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी फाइनल ईयर का परिणाम घोषित कर दिया है। पीजी कॉलेज बिलासपुर के छात्र अभिनव ठाकुर ने 90.6 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।विश्वविद्यालय की इस मेरिट लिस्ट में घुमारवीं डिग्री कॉलेज की छात्रा गोमती कुमारी ने 90.2 फीसदी अंक लेक र दूसरा और मंडी डिग्री कॉलेज की छात्रा गवेश माधवी ने 87.65 फीसदी अंक लेकर पूरे राज्य भर में तीसरा स्थान है। घोषित परीक्षा परिणाम की मेरिट में पहले दस स्थानों में सात स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है।

विज्ञापन


मेरिट में चौथे स्थान पर राजधानी के सेंट बीड्स कॉलेज की छात्रा अर्पणा जरयाल रही, जबकि गर्वनमेंट कॉलेज बड़सार की छात्रा नेहा कुमारी ने पांचवां, जोगेंद्र नगर गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज के छात्र मनीष ने छटे स्थान पर रहे। इसके अलावा ऊना गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज के छात्र जितेंद्र शर्मा ने सातवें, गर्वनमेंट कॉलेज अंब की छात्रा दीक्षा ठाकुर आठवें और डिग्री कॉलेज कुल्लू की प्रियंका नौवें स्थान पर रहीं। एचपीयू की मेरिट में दसवें स्थान पर दो छात्र रहे है।
विज्ञापन

5024 परीक्षार्थियों ने पास की परीक्षा

hpu declared b sc final year result.

इनमें गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज रामपुर के जयदेव सिंह और चंबा डिग्री कॉलेज अनिशा शामिल है। बीएससीए फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम 85.5 फीसदी रहा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि मार्च 2015 में आयोजित की गई ईयर सिस्टम की बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षा में कुल अपीयर हुए 5907 में से 5024 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की। उनका कहना है कि समय से अवार्ड न पहुंचने और पीजी कोर्स काउंसलिंग के लिए आई गोपनीय परीक्षा परिणाम दिए जाने के कारण परीक्षा परिणाम में करीब एक सप्ताह की देरी हुई है।

उन्होंने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी भी छात्र को परेशानी नहीं आने दी गई। उन्होंने जिनके परिणाम अभी भी नहीं निकल पाए है, वह अवार्डस न आने के कारण ही हुआ है। जिसे जल्द सेटल कर दिया जाएगा। घोषित परीक्षा गजट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। गजट से प्रिंट लेकर छात्र किसी भी काउंसलिंग में अपीयर हो सकते है। अंक तालिकाएं संबंधित कॉलेजों व पते पर भेजी जा रही है।

ये हैं बीएससी फाइनल के टॉपर

hpu declared b sc final year result.
छात्र का नाम====कॉलेज==========प्राप्तांक=======फीसदी
1 अभिनव ठाकुर====पीजी कॉलेज बिलासपुर==1812/200====90.6
2 गोमती कुमारी====जीसी घुमारवीं घुमारवीं===1804=======90.2
3 गवेश मधावी=====जीसी मंडी============1753======87.65
4.अर्पणा जरयाल====सेंट बीड्स कॉलेज=======1750======87.5
5. नेहा शर्मा=======जीसी कॉलेज बड़सर=====1744======87.2
6. मनीष==========जीसी जोगेंद्र नगर======1737======86.85
7. जितेंद्र शर्मा======जीसी ऊना===========1733======86.65
8. दीक्षा ठाकुर======जीसी अंब============1731======86.55
9. प्रियंका=========जीसी कुल्लू===========1726======86.3
10. जयदेव सिंह=====जीसी रामपुर==========1725======86.25
10. अनिशा========जीसी चंबा============1725======86.25
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed