फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu declared 8 pg course result.

HPU: एक साथ 8 पीजी कोर्स के परिणाम घोषित

Fri, 23 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
hpu declared 8 pg course result.

एचपीयू ने एक साथ पीजी के आठ कोर्सों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इससे हजारों छात्रों को राहत मिली है। शुक्रवार को एचपीयू के परीक्षा विंग ने आठ विभागों एमए राजनीति शास्त्र, भूगोल, एमएससी गणित, पर्यावरण विज्ञान, एमएमसी, पीजीडीएमसी, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, एमएससी जियोलॉजी के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इन पीजी कक्षाओं के पहले से चौथे सत्र तक की नियमित और रि- अपीयर के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एमए राजनीति शास्त्र के पहले सेमेस्टर का परिणाम 99 फीसदी, दूसरे का 98, तीसरे का 90 फीसदी, चाथे का 98 फीसदी परिणाम रहा है।
विज्ञापन


एमए भूगोल विषय के पहले और दूसरे सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी, तीसरे का 96 और चौथे सेमेस्टर का परिणाम 97 फीसदी रहा है। एमएससी गणित में पहले सत्र का 90 फीसदी, दूसरे का 64 तीसरे का 88 और चाथे सेमेस्टर का परिणाम 80 फीसदी रहा। एमएससी जियोलॉजी में पहले सेमेस्टर का सौ फीसदी, दूसरे का 99 फीसदी, तीसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी पर्यावरण विज्ञान के घोषित नतीजे में पहले सत्र का 96 और चौथे सत्र का 100 फीसदी परिणाम, एमएमसी कके पहले का 100 फीसदी, दूसरे सत्र का 99 और तीसरे सत्र का 80, और चौथे सत्र का परिणाम 98 फीसदी परिणाम रहा है।

पीजीडीएमसी कोर्स के पहले सत्र का परिणाम 98, दूसरे का 96 फीसदी परिणाम वहीं पजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के पहले और दूसरे सत्र का परिणाम सौ फीसदी रहा है। घोषित परीक्षा परिणाम संबंधित विभागों और संस्थानों को भेजने के साथ ही अंक तालिकाएं छात्रों को भेजी जा रही हैं।


एचपीयू ने इससे पूर्व 17 पीजी कोर्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इन आठ विषयों के साथ कुल 25 कोर्स के परिणाम निकले जा चुके है। पूर्व में घोषित किए गए नतीजों में एमबीए आरडी, एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स, एमएससी बॉटनी, जूलॉजी, एमटीए, पीजीडीपीएम, एमए म्यूजिक, एम संस्कृत, लोक प्रशासन, एम एड, बीए एलएलबी, बी टैक, एमए साइकोलॉजी, एमए पेंटिंग, बीएड के परिणाम घोषित हुए है। विवि सोमवार तक अन्य साइंस विषय के कोर्स का परिणाम भी निकालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed