जानिए एलएलबी काउंसलिंग का नया शेड्यूल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में दाखिले को काउंसलिंग शेडयूल जारी कर दिया है। पहले से निर्धारित शेडयूल में बदलाव कर शेडयूल तैयार किया है।
तीन साल के इस एलएलबी कोर्स के लिए 9 जुलाई 2014 को विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। पूर्व में 4 जुलाई को काउंसलिंग होनी थी। काउंसलिंग को लेकर विवि की वेबसाइट पर एचपीयूएनआईवी पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विवि के विधि विभागाध्यक्ष प्रो.एचआर झिंगटा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के मुताबिक पात्र छात्र काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते है।
काउंसलिंग में छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और खेल एवं अन्य गतिविधियों के साथ ही आरक्षित वर्ग की सीट के लिए आवश्यक दस्तावेज और उसकी प्रतियां साथ लानी होगी । इस बारे में साइट पर विस्तृत जानकारी दी गई है।