फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU change the exmination schedule of bsc. nursing

पढ़िए, बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का नया शेड्यूल

Thu, 26 Jun 2014 10:29 AM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
HPU change the exmination schedule of bsc. nursing

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा सेल ने बीएससी नर्सिंग के नए सत्र 2014-15 के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।

विज्ञापन


अब यह परीक्षा बीस जुलाई को होगी। इस परीक्षा के लिए पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने परीक्षा और आवेदन की तिथि बदले जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पहले बीएससीए नर्सिंग की परीक्षा छह जुलाई को तय की गई थी, मगर पंजाब बीएएमएस और एम्स की बीएससी नर्सिंग आनर्स की छह जुलाई को होने वाली परीक्षा के कारण तिथि को बीस जुलाई निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पांच जुलाई तक कर पाएंगे आवेदन

HPU change the exmination schedule of bsc. nursing

इसके साथ ही विवि ने छात्राओं की सुविधा के लिए बीस जून को समाप्त हो चुकी आन लाइन आवेदन की तिथि को भी बढ़ाकर पांच जुलाई कर दिया है। प्रदेश के एक सरकारी और 13 निजी नर्सिंग कालेजों के लिए होने वाली इस परीक्षा में सरकारी कालेज की 60 और एक निजी कालेज की 60 सीटों के अलावा अन्य ग्यारह कालेजों की 40-40 सीटें भरी जानी है।

इस परीक्षा का परिणाम 24 जुलाई को घोषित किया जाएगा और 25 जुलाई को मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र और परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डॉट इन पर जा कर विस्तृत ब्यौरा और प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते है। साइट पर प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेडयूल उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed