{"_id":"29503806b225aba08d0ee36754eedbf4","slug":"hpu-change-the-exmination-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव, पढ़ें..","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव, पढ़ें..
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मई माह में ली जाने वाली कुछेक विषयों की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां बदल दी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एसएस चौहान ने बताया कि कैट एमबीए की परीक्षा अब दस जून को होगी। पहले यह परीक्षा दो जून को होनी थी।
इसी तरह बीसीए/बीबीए की प्रवेश परीक्षा जो 10 जून को होनी थी, अब 20 जून को आयोजित की जाएगी।
बीटेक यूआईआईटी की प्रवेश परीक्षा जो 14 जून को होनी थी, अब 20 जून को होगी।
साथ ही एमटीए/फिस्कटा/बीएचएम की प्रवेश परीक्षाएं जो कि 16 जून को होने वाली थी, अब 20 जून को करवाई जाएगी।