{"_id":"e7f18c6eafba07f1a581b7473b6d5f3b","slug":"hpu-change-the-datesheet-of-second-semester","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने दूसरे सत्र की डेटशीट में किया बदलाव, पढ़ें..","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू ने दूसरे सत्र की डेटशीट में किया बदलाव, पढ़ें..
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Jun 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस/रूसा के तहत चल रहे यूजी डिग्री कोर्स के दूसरे सत्र की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है।
विज्ञापन
बदली गई डेटशीट को विवि की वेबसाइट hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इस परीक्षा में प्रदेश भर के कालेजों के रैग्यूलर और इक्डोल छात्रों को विवि की वेबसाइट से परीक्षा तिथि से संबंधित पूरा ब्यौरा मिलेगा।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है। रूसा के तहत 19 जून से 4 अगस्त तक दूसरे सत्र की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है।
इन परीक्षाओं के लिए पहले जो डेटशीट जारी की गई थी। उसमें एक ही समय में दो दो विषयों की परीक्षाएं एक साथ आने की कालेजों व छात्रों से मिली शिकायतों के आधार पर क्लैश कर रहे विषयों की परीक्षाओं की तिथि में फेरबदल कर दोबारा से जारी किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षाएं शुरू होने के पांच रोज पूर्व डेटशीट के बदले जाने से परीक्षार्थियों को परेशानी जरूर पेश आएगी, मगर कालेजों को बदली डेटशीट को लेकर छात्रों को सूचित करना पड़ेगा।