{"_id":"bbd9712da2a6c5824a30b701ce74a3b0","slug":"hpu-annual-function-will-be-organised-on-july-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जुलाई को होगा एचपीयू का वार्षिक समारोह!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
23 जुलाई को होगा एचपीयू का वार्षिक समारोह!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Jul 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की पूर्व एससीए ने बुधवार को विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एमएस चौहान से मुलाकात कर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को लेकर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
पूर्व एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और सचिव पियूष सेवल की अगुवाई में डीएस से मिले छात्र प्रतिनिधियों ने कहा विवि प्रशासन की लेटलतीफी के चलते पिछले पूरे सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह नहीं हो सका।
विज्ञापन
सेवल ने कहा कि अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एमएस चौहान ने 23 जुलाई को पुरस्कार वितरण समारोह करवाने का भरोसा दिया है। इसके लिए जल्द ही तैयारियां शुरू करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व एससीए ने विवि प्रशासन पर लगातार पूरे सत्र में छात्रों के चुने गए नुमाइंदों को नजर अंदाज करने और उनकी एक भी मांग को न मानने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि विवि कुलपति ने एक बार भी बार बार आग्रह करने के बावजूद चुनी गई एससीए के साथ बैठक तक नहीं की, और छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया।
उन्होंने कहा कि डीएस कार्यालय बार बार छात्रों को निशाना बनाकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर छात्रों के गुस्से को दबाने का प्रयास करता रहा है।
उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन ने छात्रों को झूठे केस दर्ज किए है। इन केस को विवि तुरंत वापस ले। यदि केस वापस न लिए गए, तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।