एचपीयू ने घोषित किया यूजी द्वितीय सत्र का परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने (रूसा) अंडर- ग्रेजुएट डिग्री कोर्स के दूसरे सत्र के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया है। हालांकि, रिजल्ट आधा-अधूरा घोषित किया गया है। करीब आठ माह के बाद विवि यह परिणाम घोषित कर पाया है।
मई और जून 2014 में हुई सीबीसीएस की दूसरे सत्र की परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने तीसरे सत्र की परीक्षा भी दे दी है, मगर
अभी तक छात्र परीक्षा परिणाम के घोषित होने का इंतजार कर रहे थे।
एचपीयू ने यूजी कक्षाओं के छात्रों के लिए उपलब्ध करवाई गई ई- शिक्षा परीक्षा आनलाइन एप्लीकेशन पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया है। कॉलेज प्राचार्य और परीक्षा में बैठे 33447 छात्र ऑनलाइन अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि 30 मार्च तक कॉलेजों और परीक्षा केंद्रों से आनलाइन प्राप्त अवार्ड के मुताबिक परीक्षा परिणाम तैयार कर घोषित कर दिया गया है।
रुके परिणाम अवार्ड आने पर : सीईओ
विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन ई- शिक्षा परीक्षा एप्लीके शन में उपलब्ध नहीं हुआ है, वह कॉलेज और मूल्यांकन केंद्रों से अवार्ड आने पर ही तैयार कर घोषित किया जा सकेगा।
आधे-अधूरे परिणाम से परेशानी तय
कॉलेज और विवि के बीच अवार्ड भेजने और न पहुंचने को लेकर चल रहे दोषारोपण के कारण दूसरे सत्र के छात्रों को भी परिणाम घोषित न होने के कारण परेशान होना पड़ेगा। प्रथम सत्र के घोषित परिणाम में भी पूरा परिणाम घोषित न होने के आरोप लगते रहे है