इस तारीख से शुरू होंगी कंपार्टमेंट की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की 25 सितंबर से शुरू होने वाली कंपार्टमेंट और गोल्डन चांस की परीक्षाओं के लिए विवि की ओर से रोलनंबर और डेटशीट वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि बीए, बीएससी और बी कॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों के रोलनंबर उनके पते पर भेजे जा चुके है और साइट पर भी उपलब्ध करवाए जा चुके है।
डेटशीट वेबसाइट पर उपलब्ध्ा
वहीं इन परीक्षाओं की डेटशीट साइट पर उपलब्ध है। जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते है। छात्रों को डाउनलोड किए रोलनंबर के साथ अपना पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र लाना होगा। कौशल ने कहा कि प्रथम वर्ष की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। डेटशीट वेबसाइट पर उपलब्ध्ा है।
कौशल ने कहा कि प्रथम वर्ष की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि गोल्डन चांस मिलने से प्रदेश के हजारों छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने से बच गया है। हालांकि इसके लिए उन्हें भारी भरकम फीस का भुगतान करना पड़ रहा है।