फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu announce btech and bds result.

बीटेक, बीडीएस का रिजल्ट घोषित, यहां देखें

Fri, 07 Nov 2014 02:02 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
hpu announce btech and bds result.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीडीएस की अगस्त माह में हुई वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पहले दूसरे, तीसरे और चौथे ईयर का एक साथ घोषित किया गया परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही छात्रों को अंक तालिका उनके पते पर भेजी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि प्रदेश भर में विवि से संबंद्ध चल रहे निजी और सरकारी पांच कॉलेजों के छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इसमें बीडीएस प्रथम वर्ष का परिणाम 75.52 फीसदी रहा है, जबकि दूसरे ईयर का परिणाम 86.35 फीसदी, तीसरे ईयर का परिणाम 87.15 फीसदी जबकि बीडीएस चौथे ईयर का परिणाम 79.15 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक का रिजल्ट भी घोषित

hpu announce btech and bds result.

एचपीयू के तहत चल रहे कॉलेजों के बी टैक छात्रों के विवादित परीक्षा परिणाम में पूर्नमुल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। दो बार रिइवैल्यूएशन किये जाने के बावजूद परिणाम में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।

इसमें इलैक्ट्रीकल में 42 फीसदी, इलैक्ट्रानिक्स में 53 फीसदी, ईसीई में 68 फीसदी परिणाम रहा है, जबकि सिविल विषय की परीक्षा का परिणाम सात फीसदी ही रहा है। जून माह में एचपीयू के घोषित किये गए बी टैक सिविल के सातवें सत्र के परीक्षा परिणाम में 820 में से सिर्फ 16 छात्रों के पास होने पर विवि की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पर छात्रों ने सवाल उठाए थे।

छात्रों ने इस परीक्षा परिणाम को लेकर कुलपति से भी मुलाकात कर दोबारा से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाने की मांग की थी। इस परीक्षा में पहले जहां 820 में 16 छात्र पास हुए थे, वहीं अब पूर्न मूल्यांकन के बाद अब छात्रों के पास होने की संख्या बढ़कर 56 हुई है। परीक्षा का परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर भी उपलब्ध करवाया गया है। अंक तालिका छात्रों को भेजी गई है।

18 नवंबर तक भरें रि- अपीयर फार्म

hpu announce btech and bds result.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कि इस कोर्स में रि-अपीयर वाले छात्रों के लिए 18 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई है।

छात्र साइट www.hpuniv.in से अपना परिणाम और परीक्षा फार्म डाउनलोड कर पांच सौ रुपये प्रति विषय और सभी विषयों की परीक्षा के लिये 2400 रुपये की परीक्षा फीस के साथ जमा करवाने होंगे।

प्रशासन का कहना है कि बाकी कक्षाएं जिनका परिणाम अभी तक नहीं निकला है जल्द ही उनका रिजल्ट भी आउट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed