बीकॉम का रिजल्ट घोषित, नर्सिंग की मेरिट भी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बी कॉम द्वितीय वर्ष की मार्च 2015 में हुई वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बी कॉम द्वितीय का परीक्षा परिणाम 75.88 फीसदी रहा। परीक्षा में बैठे कुल 1542 छात्र छात्राओं में से 1170 ने परीक्षा पास की है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि घोषित परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्रों को उनकी अंक तालिका संबंधित कॉलेजों को भेजी जा रही है।
बीएएमएस/बीएचएमएस काउंसलिंग 28 से
शिमला। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने बीएएमएस/ बीएचएमएस के लिए 28 जुलाई से विश्वविद्यालय सभागार में काउंसलिंग होगी। 17 जुलाई को जारी श्रेणीवार मेरिट सूची के मुताबिक ही काउंसलिंग होगी।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना मेरिट रैंक और काउंसलिंग तिथि का ब्योरा देख सकते है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के दूरभाष नंबर 0177- 2830891,2833588 पर संपर्क कर सकते है।
बीएससी नर्सिंग की मेरिट जारी
वहीं, एचपीयू ने बीएससी नर्सिंग के लिए हुई प्रवेश परीक्षा-2015 का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद अब श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। 1086 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे।
एक सरकारी और 15 विवि से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों के लिए इसी मेरिट के आधार पर चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की मेरिट सूची के मुताबिक 4 से 8 अगस्त तक विवि सभागार में विवरणिका में दिए गए शेडयूल और कार्यक्रम के तहत काउंसलिंग होगी।