बीए, बीएससी, बीकॉम ऑनर्स का रिजल्ट घोषित, देखें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने बीए, बीएससी और बीकॉम ऑनर्स विषयों की फाइनल ईयर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम की विषयवार मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक बीए अंतिम वर्ष की अर्थशास्त्र ऑनर्स परीक्षा में सेंट बीड्स कॉलेज की निकिता गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया है।
वहीं, डिग्री कॉलेज धर्मशाला के मुनीश शर्मा ने दूसरा, सेंट बीड्स की तरूणी कोटवाल ने तीसरा, इसी कॉलेज की दीक्षा दलूजा ने चौथा, श्रेया सेठी ने पांचवां, तृषा अरोड़ा ने छठा, डिग्री कॉलेज धर्मशाला के अगरजा ने सातवां, बीड्स कॉलेज की जेसमीन ठाकुर ने आठवां, इसी कॉलेज की सोनाली बिशनोई ने 9वां और सुप्रिया चौधरी ने दसवां स्थान पाया।
बीए ऑनर्स इंग्लिश में छाए ये होनहार
बीए ऑनर्स इंग्लिश में सेंट बीड्स की हिमानी पिरटा ने पहला, स्वप्निल जताना ने दूसरा, आंचल सेठ ने तीसरा, अनुजा भाटिया ने चौथा इसी कॉलेज की रिधि भाटिया ने पांचवां, संजौली कॉलेज के जतिन शांडिल ने छठा, सेंट बीड्स की तान्या ढिल्लो ने सातवां, प्रितिका धरोला ने आठवां, सेंट बीड्स की क रिश्मा बेदी और सोनम कैं थला ने क्रमश: 9वां और दसवां स्थान पाया।
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी
बीएससी अंतिम वर्ष बायोटेक्नोलॉजी में पहले दो स्थानों पर सेंट बीड्स कॉलेज की एश्वर्या परमार ने पहला, आकांक्षा ने दूसरा स्थान पाया। धर्मशाला कॉलेज से समिता कपूर ने तीसरा, बिलासपुर कॉलेज की रितिका सेन ने चौथा, सेंट बीड्स की कुसुमिता कमल ने पांचवां, भुजिया संस्थान नालागढ़ की कुलविंद्र कौर ने छठा, अभिलाषी संस्थान नेरचौक की शिवानी ने सातवां, आरकेएमवी शिमला की कमलजीत ने आठवां, जीसी धर्माशला की सुक्रीति ने 9वां और दसवें स्थान पर हमीरपुर कॉलेज के अनुपम शर्मा और पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से रहे।
इन विषयों में ये रहे टॉपर
बीए ऑनर्स इतिहास
बीए फाइनल ऑनर्स इतिहास में संजौली कॉलेज के जितेंद्र और दीक्षा चौहान, दीप कुमार स्वाति चौहान, कृष्ण चंद, विजय सिंह ठाकुर ने क्रमश: पहले छह स्थान प्राप्त किए।
बीएसएसी ऑनर्स फिजिक्स
बीएससी ऑनर्स फिजिक्स में जीसी धर्मशाला के साहिल सिंह पहले, इसी कॉलेज के मोनाल दूसरे, सुप्रिया जयाल ने तीसरा, अमन शर्मा ने चौथा, अभय ने पांचवां, संतोष कुमार ने छठा, तान्या ने सातवां, समिता देवी ने आठवां, रुचिका महाजन ने 9वां, अराधना कटोच ने दसवां स्थान पाया।
बीएससी जियोलॉजी
बीएससी फाइनल जियोलॉजी ऑनर्स की मेरिट में जीसी धर्मशाला की वर्षा रानी, संजौली की दीपाली ठाकुर, धर्मशाला की साक्षी राणा, इसी कॉलेज की शिवानी जसरोटिया, संजौली की वंदना शर्मा ने क्रमश: पहले पांच स्थान पाए। धर्मशाला की देवयानी ने छठा, इसी कॉलेज की शालिनी ठाकुर ने सातवां, प्रियंका ने आठवां, वंदना ने 9वां और स्वाति ने दसवां स्थान पाया।
बीएससी फाइनल केमिस्ट्री ऑनर्स में धर्मशाला की सोनाली भनोट, इसी कॉलेज की निधि शर्मा, स्वाति, शुभम शर्मा, वसुधा वैद्य, कुशल सिंह, अनु कुमारी, किरण शर्मा, दीपिका और आयूषि ने क्रमश: पहले दस स्थान पाए।
ये भी रहे टॉपर
बीकॉम फाइनल कॉरपोरेट स्टडीज
बीकॉम फाइनल ऑनर्स कॉरपोरेट स्टडीज में जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर के कार्तिक सूद ने पहला, कनिका राणा ने दूसरा, श्रद्धा ने तीसरा, शिखा राणा ने चौथा, साक्षी राजपूत ने पांचवां, हर्ष ठाकुर ने छठा, पूजा शर्मा ने सातवां, ममता शर्मा ने आठवां, स्वाति ने 9वां, प्रिया कटोच ने दसवां स्थान पाया।
बीएससी माइक्रोबायोलॉजी
बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी में भुजिया संस्थान की राजेंद्र कौर ने पहला, शूलिनी की श्वेता सैनी ने दूसरा, सेंट बीड्स की अंजली ने तीसरा, शूलिनी की रुचिका गुप्ता ने चौथा, भुजिया की मनप्रीत कौर ने पांचवां, सेंट बीड्स की प्राची सिंह ने छठा और इसी कॉलेज की जाहनवी ने सातवां, शूलिनी की सुषमा ठाकुर आठवां, किरण शर्मा ने 9वां जबकि शूलिनी की अंकिता और फराह खान ने दसवां स्थान पाया।