{"_id":"9ddc0f67df6e2744d3cb50d4f1cafa18","slug":"hpu-and-college-principal-to-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू और कॉलेज प्राचार्य होंगे आमने-सामने","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू और कॉलेज प्राचार्य होंगे आमने-सामने
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 04 Aug 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
आठ माह बीत जाने पर भी रूसा का परिणाम घोषित न होने के लिए कॉलेज और विवि प्रशासन के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पांच और छह अगस्त को विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्राचार्य आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य विवि परीक्षा नियंत्रक और कुलपति से रूसा परिणाम देरी मामले पर अलग से मुलाकात करेंगे। प्रदेश कॉलेज प्राचार्य संघ के अध्यक्ष आरपी चोपड़ा और महासचिव जेएस नेगी ने माना कि इस विषय पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रूसा के परिणाम को घोषित करने में हो रही देरी के कारणों को दूर करने और कॉलेजों से ब्योरा न भेजे जाने के आरोप लगाकर कॉलेजों को जिम्मेदार ठहराने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
संघ मांग करेगा कि भविष्य में इस तरह से परिणाम घोषित करने में देरी न हो। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि रूसा के लागू होने पर इंटरनल असेस्मेंट, टर्म टेस्ट से लेकर पूरा परिणाम तैयार करने की जिम्मेदारी कॉलेजों पर डाली गई है।