{"_id":"7121c30882c5f20002f8a86410aa2109","slug":"hptu-mba-and-mca-courses-will-be-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में नहीं करवाए जाएंगे ये दो कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में नहीं करवाए जाएंगे ये दो कोर्स
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर एमबीए और एमसीए नहीं करवाएगी। विवि ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 से हमीरपुर स्थित विवि के कैंपस में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमसीए) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) शुरू करने का निर्णय लिया था। इसी साल तकनीकी विवि की अकादमिक काउंसिल की मीटिंग में भी विवि कैंपस में एमबीए /एमसीए शुरू करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
हमीरपुर स्थित विवि के कैंपस में एमबीए/एमसीए शुरू करने में बजट और भवन की समस्या आड़े आ गई है। सरकार ने अपने बजट सत्र में प्रदेश तकनीकी विवि को बजट जारी नहीं किया। बजट के अभाव में तकनीकी विवि के भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। साथ ही विवि की अकादमिक काउंसिल की बैठक में जिला मुख्यालय पर अन्य खाली चल रहे सरकारी भवनों में एमबीए/एमसीए शुरू करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
योजना के तहत पहले सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल हमीरपुर और दोबारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बड़ू के खाली भवन में ये कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया। इन दोनों भवनों को मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित कर लिया गया। जिला प्रशासन ने तकनीकी विवि को कोई अन्य भवन भी मुहैया नहीं करवाया।
विज्ञापन
इसके चलते तकनीकी विवि ने अपने कैंपस में एमबीए और एमसीए शुरू करने इस फैसले को पलट दिया। हालांकि, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में इसी सत्र से तीस सीटों के लिए एमबीए के लिए एडमिशन होगी।
प्रशासकीय कारणों से इस सत्र में तकनीकी विवि के हमीरपुर कैंपस में एमबीए/एमसीए की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाएंगी।
- विनय कुमार, रजिस्ट्रार, हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर