फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hptu hamirpur will start phd from this academic session.

इस सत्र से पीएचडी करवाएगी टेक्निकल यूनिवर्सिटी

Sun, 17 Jan 2016 07:59 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
hptu hamirpur will start phd from this academic session.

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी की अकादमिक काउंसिल के फैसलों पर अंतिम मुहर विवि की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स लगाएंगे। 19 जनवरी को शिमला में बैठक होगी। विवि शैक्षणिक सत्र 2015-16 से पीएचडी करवाएगा। इसके लिए दो माध्यम बनाए हैं। एक पूर्णकालिक और दूसरा अंशकालिक। अगर कोई विद्यार्थी नौकरी और व्यवसाय नहीं करते हैं तो वे रेगुलर पीएचडी कर सकते हैं।

विज्ञापन


अगर कोई नौकरी कर रहे है तो अंशकालिक पीएचडी की सुविधा होगी। यूनिवर्सिटी 5 जनवरी को अकादमिक काउंसिल की बैठक में ये प्रस्ताव पारित कर चुकी है। अकादमिक काउंसिल की बैठक में देश-विदेश की यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कार्य करने के लिए एमओयू के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है।
विज्ञापन


अब एचपीटीयू से शिक्षा हासिल कर रहे छात्र देश-विदेश की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। एचपीटीयू ने पहली बार अपने कॉलेजों में छात्रों को ग्रेस मार्क्स की सुविधा देने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर विद्यार्थी दो विषयों को छोड़ अन्य विषयों में पास है तो एक नंबर ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा। बीते मंगलवार को टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो आरएल शर्मा की अध्यक्षता में अकादमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा हुई है।

43 कॉलेजों में पढ़ रहे 7 हजार छात्र-
एचपीटीयू के 18 इंजीनियरिंग कॉलेज, 14 बी-फार्मेसी कॉलेज, 11 एमबीए कॉलेज सहित प्रदेश में 43 कॉलेज चल रहे हैं। सात हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग होती है

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉरेन की यूनिवर्सिटी और प्रदेश से बाहर के राज्यों की यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त काम करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी का अन्य यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन होगा। इससे प्रदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर सकेंगे।


टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के डीन एकेडमिक प्रो. एनएन शर्मा ने बताया कि 19 जनवरी को शिमला में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक होगी। बैठक में अकादमिक काउंसिल के मुद्दों और प्रशासनिक मामलों को रखा जाएगा। अकादमिक काउंसिल में लिए गए फैसलों पर बोर्ड की बैठक में मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed