तकनीकी विवि का अहम फैसला, छात्रों को बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के वक्त ही प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन और एग्जामिनेशन फार्म भरे जाएंगे। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने कालॅज प्रबंधन और विद्यार्थियों के हित में यह अहम निर्णय लिया है। तकनीकी विवि के इस निर्णय से प्रदेश तकनीकी विवि से संबद्ध राज्य के सभी तकनीकी कॉलेजों के प्रबंधन वर्ग और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
तकनीकी विवि के इस निर्णय से जहां एक ओर कॉलेज प्रबंधन का समय बर्बाद नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर छात्रों को भी बार-बार कभी रजिस्ट्रेशन फार्म और रजिस्ट्रेशन फीस तथा एग्जामिनेशन फार्म और फीस भरने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। रजिस्ट्रेशन और एग्जामिनेशन फार्म बार-बार भरवाने से छात्रों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है।
कॉलेज प्रबंधन और छात्रों को मिली बड़ी राहत
तकनीकी विवि हमीरपुर से संबद्ध चार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और 14 प्राइवेट कॉलेज हैं। इसी तरह प्रदेश में दर्जनों बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए, एमटेक, बी-फार्मेसी आयुर्वेदिक, बी-फार्मेसी एलोपैथी, एम-फार्मेसी के सरकारी तथा गैर सरकारी कालेज हैं। विवि के इस निर्णय से कॉलेज प्रबंधन और छात्रों ने राहत की सांस ली है।
हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर के कुलपति प्रो आरएल शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश भर के कॉलेजों के प्रिंसिपल उपस्थित रहे। बैठक में बच्चों की एडमिशन के समय ही रजिस्ट्रेशन और एग्जामिनेशन फार्म भरने का निर्णय लिया गया। इससे समय की बचत होगी।