अच्छी खबर! परीक्षा से एक दिन पहले भी कर पाएंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश तकनीकी विवि ने इंजीनियरिंग, एमबीए और फार्मेसी कर रहे दस हजार से अधिक स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। अब छात्र निर्धारित परीक्षा तिथि से एक दिन पहले ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी को 5000 हजार रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। अब तक परीक्षा तिथि से करीब तीन माह पहले आवेदन करने की सुविधा थी।
विलंब शुल्क के साथ 10 से 15 दिन की मोहलत और मिलती थी। अब परीक्षा से एक दिन पहले आवेदन की सुविधा से हजारों स्टूडेंट्स को सहूलियत होगी। वर्तमान में प्रदेश में 43 से अधिक कॉलेज हैं। यहां इंजीनियरिंग, एमबीए, एससीए और फार्मेसी की पढ़ाई होती है। तकनीकी विवि दिसंबर और जून में सेमेस्टर के आधार पर वार्षिक परीक्षाएं लेता है।
पहले विलंब शुल्क के साथ मिलती थी दस से पंद्रह दिन की मोहलत
दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए छात्रों को सितंबर में आवेदन करना होता है। जून में परीक्षा देने के लिए मार्च-अप्रैल के बीच आवेदन करना होता है। कई छात्र बीटेक और बी-फार्मेसी के बाद जॉब कर लेते हैं। इस दौरान कई बार आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं।
कुछ छात्रों की पहले से परीक्षा की कोई तैयारी नहीं होती है। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व उन्हें लगता है कि उनकी अच्छी तैयारी हो चुकी है और परीक्षा देनी चाहिए। ऐसे छात्रों के लिए विवि की एक दिन पूर्व आवेदन करने की सुविधा काफी मददगार साबित होगी। इसके लिए उन्हें जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी।
ये है परीक्षा शुल्क
- 25 सितंबर तक 1500 रुपये परीक्षा शुल्क
- 30 सितंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क
- 5 अक्तूबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क
इंजीनियरिंग कॉलेजों में इन विषयों में होती है पढ़ाई- प्रदेश में चल रहे 18 इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमाबाइल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है। 14 बी-फार्मेसी कॉलेज, 11 कॉलेजों में एमबीए और 3 कॉलेजों में एमसीए की पढ़ाई होती है। प्रदेश के कॉलेजों में एमटेक और एम-फार्मेसी की पढ़ाई भी होती है।
तकनीकी विवि दिसंबर और जून में साल में दो बार वार्षिक परीक्षाओं का संचालन करता है। अगर कोई परीक्षार्थी निर्धारित तिथि को आवेदन नहीं कर पाए तो परीक्षा तिथि से एक दिन पहले 5000 रुपये शुल्क देकर परीक्षा दे सकता है।
- प्रो. आरएल शर्मा, कुलपति, हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर