फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hptu cet result.

HPTU: क्लिक कर देखें, संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Tue, 09 Jun 2015 08:08 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
Hptu cet result.

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, बी-फार्मेसी, आयुर्वेदा, एमटेक में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.himtu.ac.in/ पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. वीपी पटियाल ने बताया कि विद्यार्थी अपना रोल नंबर या नाम व कोर्स डालकर अपना परिणाम, जिसमें प्राप्त अंक व रैंक डाऊनलोड कर सकता है। परीक्षा में प्राप्त अंकों व रैंक के आधार पर ही विद्यार्थी बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, बी-फार्मेसी, आयुर्वेदा, एमटेक में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन

जेईई मेन-2015 के विद्यार्थी भी बीटेक में प्रवेश के लिए पात्र

Hptu cet result.

जेईई मेन-2015 के विद्यार्थी भी बीटेक में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के अधीन मान्यता प्राप्त 48 महाविद्यालयों में बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, बी-फार्मेसी, आयुर्वेदा, एमटेक में काउंसिलिंग के समय विद्यार्थियों को अपना परीक्षा परिणाम पत्र साथ लाना आवश्यक होगा।

अगर किसी विद्यार्थी का परिणाम पत्र डाउनलोड न हो सके तो वह अपना परिणाम पत्र विश्वविद्यालय में आकर प्राप्त कर सकता है। तकनीकी विवि ने प्रदेश में पहली बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। इससे पहले जेईई मेन की परीक्षा में मेरिट के आधार पर ही इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed