{"_id":"8fe12533577b9d7797dbba4a7275376f","slug":"hptu-announce-btech-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के आठवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित, देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीटेक के आठवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 18 Jul 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक के आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक सतीश कटवाल ने बताया कि मेकेनिकल इंजीनियरिंग का परिणाम 53.05 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का परिणाम 65.38 फीसदी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का 44.64, आईटी 84.6, सिविल इंजीनियरिंग 64.02, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 74.42, ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग 12.5 और टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का परिणाम 96.87 फीसदी रहा।
विज्ञापन
मेकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा कुल 1,014 छात्रों ने दी। इनमें 538 उत्तीर्ण रहे, जबकि 476 की रि-अपीयर है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 221 उत्तीर्ण, 147 रि-अपीयर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 92 उत्तीर्ण और 114 रि-अपीयर, आईटी में 33 उत्तीर्ण और छह रि-अपीयर, सिविल इंजीनियरिंग में 637 उत्तीर्ण, 358 रि-अपीयर हुए हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 412 उत्तीर्ण और 173 रि-अपीयर, ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में एक उत्तीर्ण और सात रि-अपीयर तथा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में 62 छात्र उत्तीर्ण और दो छात्र रि-अपीयर हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीटेक के आठवें सेमेस्टर के इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का परिणाम किन्हीं कारणों से घोषित नहीं हो पाया है।
परिणाम 21 जुलाई को घोषित होगा। 21 जुलाई को आठवें सेमेस्टर में रि-अपीयर और सातवें सेमेस्टर के परीक्षा के स्पेशल चांस के छात्रों का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।