{"_id":"bbda05abe955274d4f45d224cfaca5c7","slug":"hpsssb-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSSB ने घोषित किए तीन रिजल्ट, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
HPSSSB ने घोषित किए तीन रिजल्ट, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश स्टेट हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम लिमिटेड शिमला में वीविंग मास्टर के दो पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा के आधार पर फाइनल रिजल्ट निकाल दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि रोलनंबर 393308 प्रवीण कुमार और रोलनंबर 393306 विक्रांत गिल का इन दो पदों के लिए चयन किया गया है। वहीं आयुर्वेद विभाग में ओटीए के एक पद के लिए रोलनंबर 393810 रेणु शर्मा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
हिप्र प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में प्रेस दफ्तरी के दो पदों पर रोलनंबर 393403 देवानंद और रोलनंबर 393406 ओमप्रकाश का चयन किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल ओबीसी वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के लिए आरक्षित एक सीट खाली रह गई है।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि छह पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजा गया था लेकिन इनमें से एक भी नहीं आया।