फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsssb rejected 436 application forms.

HPSSSB की परीक्षा से पहले 436 आवेदक फेल

Sat, 11 Jul 2015 11:03 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
hpsssb rejected 436 application forms.

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड आए दिन भर्ती की शर्तों और नियमों को पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों को रद्द कर रहा है। अब बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सिविल और इलेक्ट्रिशियन के करीब साढ़े चार सौ आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने इन आवेदनों को रद्द करने के पीछे अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अभ्यर्थी की कम उम्र और निर्धारित तिथि के बाद देरी से आवेदन का तर्क दिया है। बोर्ड ने जेई सिविल के 223 और इलेक्ट्रिशियन के 213 आवेदन रिजेक्ट किए हैं।
विज्ञापन


जेई और इलेक्ट्रिशियन के लिए आए आवेदन की छंटनी प्रक्रिया के बाद रिजेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर डाल दी है।

जेई सिविल के 3889, इलेक्ट्रिशियन के 1428 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

hpsssb rejected 436 application forms.

इन दोनों के लिए चयन बोर्ड रविवार 12 जुलाई को प्रदेश भर के चार परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। जेई सिविल के 3889 अभ्यर्थी, जबकि इलेक्ट्रिशियन के 1428 अभ्यर्थी रविवार को लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। जेई सिविल के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि इलेक्ट्रिशियन के लिए दोपहर बाद 2 बजे से सायं 4 बजे तक परीक्षा का आयोजन करेगा। प्रदेश भर के चार परीक्षा केंद्रों शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला में इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन होगा।

बोर्ड ने इसके लिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी कर दिए हैं। हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के चेयरमैन जोगराज ठाकुर ने कहा कि चयन बोर्ड रविवार को जेई सिविल और इलेक्ट्रिशियन के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करने वाले आवेदन रिजेक्ट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed