फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsssb rejected 3767 application forms.

ये क्या! एग्जाम से पहले ही फेल हो गए 3767 आवदेक

Sun, 19 Apr 2015 11:38 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
hpsssb rejected 3767 application forms.

प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने भाषा अध्यापक और जूनियर इंजीनियर के साढ़े तीन हजार से अधिक आवेदन रद्द कर दिए हैं। बोर्ड ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत योग्यता पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बोर्ड कार्यालय में पहुंचे आवेदनों की छंटनी की गई।

विज्ञापन


इस दौरान योग्यता पूरी नहीं करने पर भाषा अध्यापकों के 2242 आवेदन और जेई के 1525 आवेदन रिजेक्ट कर दिए। 19 अप्रैल को परीक्षा केंद्रों में इन दोनों वर्गों के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन

146 पदों के लिए मांगे थे आवेदन

hpsssb rejected 3767 application forms.

बोर्ड ने बीते वर्ष जुलाई-अगस्त माह में हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के 146 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इस वांछित योग्यता को 5035 आवेदक ही पूरा कर पाए।

इसी तरह बीते वर्ष जुलाई-अगस्त माह में ही जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के चार पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। जेई के लिए 2003 आवेदक योग्यता पूरी कर पाए। जबकि साढ़े पंद्रह सौ अभ्यर्थियों ने गलत आवेदन कर दिया जो बाद में छंटनी प्रक्रिया में रद्द हो गए।

भाषा अध्यापक के लिए यह थी योग्यता

hpsssb rejected 3767 application forms.

अभ्यर्थी का 50 फीसदी अंकों के साथ हिंदी विषय के साथ स्नातक और एलीमेंटरी एजूकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा, हिंदी विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ बीए और बीएड, 50 फीसदी अंकों के साथ प्रभाकर और बीएड,  हिंदी विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ एमए और बीएड होना अनिवार्य था। इन सभी योग्यताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए टेट पास होना योग्यता की प्रथम अनिवार्यता थी।

जेई के लिए यह थी शर्तें-
जेई इलेक्ट्रिकल के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों से डिप्लोमा एवं डिग्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग मांगा था।

अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के अंडर सेक्रेटरी उत्तम पटियाल ने बताया कि भाषा अध्यापक और जेई इलेक्ट्रिकल के लिए 19 अप्रैल को परीक्षा होगी। योग्यता पूरी नहीं करने वाले आवेदकों के आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed