फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsssb recruitment: youth have to wait for next year

HPSSSB: भर्ती के लिए करना होगा इंतजार

Mon, 24 Nov 2014 02:28 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 24 Nov 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
hpsssb recruitment: youth have to wait for next year

प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं का इंतजार लंबा खिंच सकता है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड बर्फबारी के सीजन को देखते हुए अगले साल भर्तियां करेगा। लिखित परीक्षा फरवरी में करवाई जा सकती है। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में 22 कोड के तहत करीब पौने पांच सौ पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने अगस्त में आवेदन मांगे थे। हालांकि, आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन परीक्षा के लिए काल लेटर भेजना और परीक्षा केंद्रों के चयन में करीब एक माह का समय और लगेगा। वहीं, नवंबर माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


ऐसे में बोर्ड के लिए लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी करवा पाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। चूंकि, दिसंबर में प्रदेश के जनजातीय इलाकों भरमौर, पांगी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी की संभावना रहती है। ऐसे में यहां अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में भाग लेने में कठिनाइयां हो सकती हैं। इसके चलते बोर्ड ने लिखित परीक्षा दिसंबर और जनवरी के बजाय फरवरी में मौसम अनुकूल होने पर करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होनी हैं भर्तियां
सर्वेयर, फील्ड इन्वेस्टिगेटर, जूनियर ड्राफ्टसमैन, लाइनमैन, सब स्टेशन अटेंडेंट, जूनियर ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, जूनियर इंजीनियर मेकेनिकल, जूनियर इंजीनियर सिविल, स्टेनो टाइपिस्ट, क्लर्क, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, स्टेशन फायर ऑफिसर, भाषा अध्यापक, सब फायर ऑफिसर, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, रिसर्च असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट अकाउंट।


"एचपीएसएसएसबी ने इस वर्ष मांगे गए करीब सभी आवेदनों की लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट करवाकर रिजल्ट निकाल दिए हैं। करीब 1500 पदों के लिए भर्ती हो चुकी है। केवल अगस्त में 486 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा दिसंबर में बर्फबारी का सीजन शुरू होने के चलते फरवरी में करवाने की योजना है।"
- प्रो. जेके चौहान, चेयरमैन, हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed