फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSSB exam results.

HPSSSB: मत्स्य अधिकारी और एलवीडीसी का परिणाम घोषित

Thu, 11 Feb 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
HPSSSB exam results.

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग में लेडी विलेज डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेटर (एलवीडीसी) के दस पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 20 सितंबर 2015 को लिखित परीक्षा, जबकि 4 फरवरी को साक्षात्कार लिया गया था।

चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर इस प्रकार से हैं- 444826, 444909, 445101, 445186, 445448, 445673, 445752, 445924, 446020, 446096

चयन बोर्ड ने प्रदेश मत्स्य विभाग में मत्स्य अधिकारी के तीन पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम भी घोषित कर दिया है। मत्स्य अधिकारी के लिए जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है उनके रोल नंबर-446802, 446901, 446902 हैं।
विज्ञापन


सैनिक जीडी वर्ग की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित- केंद्रीय विद्यालय जतोग शिमला में सैनिक सामान्य डयूटी वर्ग की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 31 जनवरी 2016 को ली गई थी। परीक्षा में एएमबी/एमएएन/जीडी/310116/1000, 1001, 1002, 1004, 1005, 1006 रोल नंबर सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक अमरजीत वासदेव ने बताया कि उपरोक्त सभी सफल उम्मीदवार 13 फरवरी को सेना भर्ती कार्यालय मंडी में सुबह आठ बजे सभी बताए गए प्रमाण पत्रों एवं कागजातों के मूल प्रति के साथ रिपोर्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed