{"_id":"4ca0db8d0efd00743bacddbdd3a66150","slug":"hpsssb-exam-69-posts-of-supervisor-candidates-23-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG! 69 पदों के लिए 23 हजार ने दी परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
OMG! 69 पदों के लिए 23 हजार ने दी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 27 Jul 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने रविवार को प्रदेश भर में सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर के करीब सौ पद भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इन सौ पदों के लिए प्रदेश भर के करीब तीस हजार बेरोजगारों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
प्रदेश के दस जिलों में कंप्यूटर ऑपरेटर के 32 और सुपरवाइजर के नौ जिलों में 69 पद भरे जाने हैं। रविवार को ली गई परीक्षा में सुपरवाइजर के लिए करीब 22,938 अभ्यर्थी, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में लगभग 7,726 अभ्यर्थियों को काल लेटर जारी किए गए थे।
विज्ञापन
सुपरवाइजर पद के लिए लिखित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए लिखित परीक्षा दोपहर बाद 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा देने के लिए हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर और गुरुकुल स्कूल में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
यह जानकारी अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने दी। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर को छोड़ 10 जिलों में परीक्षा ली गई है, जबकि सुपरवाइजर के लिए लाहौल-स्पीति, किन्नौर और ऊना को छोड़ कर 9 जिलों में परीक्षा ली गई।