HPSSSB ने घोषित किया लेखाकार व ड्राफ्टसमैन का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर ने वरिष्ठ सहायक लेखाकार व कनिष्ठ ड्राफ्टसमैन (इलैक्ट्रिकल) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें वरिष्ठ सहायक लेखाकार के 6 व कनिष्ठ ड्राफ्टसमैन (इलैक्ट्रिकल) 9 पद शामिल हैं।
राज्य खाद्य आपूर्ति निगम में अनुबंध आधार पर वरिष्ठ सहायक लेखाकार के छह पदों के लिए अरूण कुमार (271166), महेंद्र सिंह (271411), नीलम कुमार (271483), राकेश कुमार (271623), सारिका (271729) व विपिन कुमार (271904) का चयन किया गया है।
ये चयनित हुए जूनियर ड्राफ्टसमैन
राज्य विद्युत बोर्ड में अनुबंध आधार पर जूनियर ड्राफ्टसमैन (इलैक्ट्रिकल) के नौ पदों के लिए अंजना कुमारी (268314), ज्योति स्वरूप (268373), निशा कुमारी (268432), नितिश कुमार (268433), राधा राम (268465), राकेश कुमार (268482), संदीप कुमार शांडिल (268503), संजय कुमार (268506) व सपना (268513) का चयन किया गया है। जूनियर ड्राफ्टसमैन (इलैक्ट्रिकल) के लिए लिखित परीक्षा 26 फरवरी 2015 को ली गई थी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के 21 अप्रैल को इंटरव्यू लिए गए थे। वहीं वरिष्ठ सहायक लेखाकार के पदों के लिए लिखित परीक्षा 1 मार्च 2015 को ली गई थी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के 22 अप्रैल को इंटरव्यू लिए गए थे। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है।